अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान! जमीन पर औंधे मुंह गिरा

0
1
अफगानिस्तान-ने-मार-गिराया-पाकिस्तान-का-एफ-16-लड़ाकू-विमान!-जमीन-पर-औंधे-मुंह-गिरा
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान! जमीन पर औंधे मुंह गिरा
Image Source : X/AFGDEFENSE F-16 फाइटर विमान गिराने का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। दोनों ओर से एयरस्ट्राइक की जा रही हैं। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। ये अमेरिकी निर्मित लाड़ाकू विमान है, जिसे पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था।

लड़ाकू विमान पर बना हुआ है पाकिस्तानी झंडा

‘अफगानिस्तान डिफेंस’ नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जलते हुए एफ-16 विमान के मलबे का वीडियो साझा किया गया। विमान आग की लपटों के साथ जमीन पर पड़ा हुआ है। इस बेहद फुर्तीले सिंगल-इंजन लड़ाकू विमान के वर्टिकल स्टेबलाइजर पर एक छोटा पाकिस्तानी झंडा भी बना हुआ है। एग्जॉस्ट के पास ‘85510’ नंबर दिखाई दे रहा है।

इंडिया टीवी नहीं करता पुष्टि

हालांकि, इंडिया टीवी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफगानिस्तान की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है।

जानिए F-16 लड़ाकू विमान के बारे में

बता दें कि पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान अमेरिका के हैं। यह विमान मूल रूप से अमेरिकी कंपनी General Dynamics बाद में Lockheed Martin ने उत्पादन संभाला था। दोनों ही कंपनियां अमेरिका की हैं।  पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) ने 1980 के दशक से अमेरिका से F-16 खरीदे हैं।

ये भी पढ़ें: 

Advertisement

Pakistan-Afghanistan War Live: पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर आया ईरान का पहला बयान, अब्बास अराघची ने दिया ये सुझाव

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगानिस्तान का बड़ा हमला, 19 चौकियों पर किया कब्जा, 55 सैनिकों को मार गिराया

Latest World News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here