अरविंद केजरीवाल आज गोवा में करेंगे ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन

0
3
अरविंद-केजरीवाल-आज-गोवा-में-करेंगे-ई-लाइब्रेरी-का-उद्घाटन
अरविंद केजरीवाल आज गोवा में करेंगे ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
Image Source : PTI अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को गोवा के बेनौलिम निर्वाचन क्षेत्र में छात्रों के लिए एक आधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस बेहद खास कार्यक्रम में शामिल होना बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिसे आज वेंजी (बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक) ने आयोजित किया है। मुझे इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन का हिस्सा बनकर बहुत-बहुत खुशी हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी का लाभ यहां मौजूद सभी छोटे बच्चे और विभिन्न अन्य स्कूलों के छात्र उठा सकेंगे। आज मुझे बताया गया है कि बेनौलिम के 5 स्कूलों ने इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट में अपना पंजीकरण करा लिया है। जल्द ही बेनौलिम के सभी 8 स्कूल इसमें शामिल होंगे और लगभग 4500 छात्र इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।”

10 हजार से भी अधिक अन्य पुस्तकें

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि आजकल किताबें बहुत महंगी हो गई हैं। न केवल गरीब परिवारों के लिए, बल्कि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी अपने बच्चों के लिए सिलेबस की किताबों के अलावा अन्य विशेष किताबें खरीदना बहुत मुश्किल होता जा रहा है। यहां तक कि सामान्य स्कूली किताबें खरीदना भी अब कठिन है। इसलिए, इस ई-डिजिटल लाइब्रेरी में न केवल पाठ्यक्रम की किताबें शामिल हैं, बल्कि इसमें पहली कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा तक की सभी NCERT किताबें उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, पाठ्यक्रम के अलावा 10 हजार से भी अधिक अन्य पुस्तकें इस लाइब्रेरी में मौजूद हैं।

Latest India News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here