अर्जुन तेंदुलकर का प्री वेडिंग फंक्शन, सचिन तेंदुलकर ने कही भावुक कर देने वाली बात

0
1
अर्जुन-तेंदुलकर-का-प्री-वेडिंग-फंक्शन,-सचिन-तेंदुलकर-ने-कही-भावुक-कर-देने-वाली-बात
अर्जुन तेंदुलकर का प्री वेडिंग फंक्शन, सचिन तेंदुलकर ने कही भावुक कर देने वाली बात
Image Source : X/SCREENGRAB अर्जुन तेंदुलकर का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

Sachin Tendulkar Emotional Speech: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी 5 मार्च को होने वाली है। इस शादी के लिए प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। पिछले साल अर्जुन की सगाई सोनिया चंडोक से हुई थी। दोनों की शादी के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और अर्जुन-सानिया के साथ अंबानी परिवार के साथ प्री वेडिंग के लिए जामनगर पहुंचे थे। इस मौके का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फंक्शन के दौरान सचिन तेंदुलकर ने इमोशनल स्पीच दिया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान मौजूद थे अर्जुन और सानिया का परिवार

तेंदुलकर परिवार ने पूजा के साथ प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू किया। आपको बता दें कि इसी जगह पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शादी की थी। इस मौके पर सचिन का पूरा परिवार मौजूद था। इसके साथ ही सानिया चंडोक का परिवार भी वहां मौजूद था। सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर अंबानी परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हम इस कपल को आगे के सफर के लिए आशीर्वाद देने के लिए इससे बेहतर जगह और बेहतर लोग नहीं चुन सकते थे। हमें यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

इसके साथ ही सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर और सानिया के प्यार को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब लगता है बेटा बड़ा हो गया है।  वे एक-दूसरे के प्यार में पागल लग रहे हैं। अर्जुन मुझे कहना होगा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम्हें कोई इतना खास मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो। सचिन के इस स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

नीता अंबानी ने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान क्या कहा?

नीता अंबानी ने इस सेलिब्रेशन के दौरान कहा कि हम यहां उसी जगह पर इकट्ठा हुए हैं जहां दो साल पहले अनंत और राधिका ने शादी की थी। सचिन और अंजलि आप हमेशा से हमारे परिवार की तरह रहे हो और आज तुम्हारी खुशी में शामिल होकर हमारा दिल भर आया है। मेरे प्यारे अर्जुन, मैंने तुम्हें हमारे स्कूल में एक छोटे लड़के से लेकर अब यहां खड़े होकर, अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पार्टनरशिप शुरू करने के लिए तैयार होते देखा है।

यह भी पढ़ें

Advertisement

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, एक ही झटके में बुमराह और बोल्ट का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

एडन मार्करम ने 82 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे, अब बाबर आजम का रिकॉर्ड खतरे में

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here