
T20 वर्ल्डकप
इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता:न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं
स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी।
कीवियों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। मैच का स्कोरबोर्ड
जैक्स-अहमद की साझेदारी ने अंग्रेजों को जिताया इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। वहीं, रेहान अहमद ने 7 बॉल पर दो छक्के के सहारे नाबाद 19 रन बना डाले। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की साझेदारी कर डाली। यही साझेदारी गेम चेंजर साबित हुई। इससे पहले सैम करन और टॉम बैंटन ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर 42 और हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 35 बॉल पर 48 रन की साझेदारियां कीं।
फिलिप्स ने 39 रन बनाए, न्यूजीलैंड 159/7 टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 54 रन बना लिए थे। लेकिन, टीम ने बीच के ओवर्स में 4 विकेट गंवा दिए। डेथ ओवर्स में भी 3 विकेट आए।
ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जबकि टिम साइफर्ट ने 35 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट लियम डॉसन को मिला।
ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए।
सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 28 फरवरी को श्रीलंका से जीतना ही होगा। इससे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 प्वाइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बात नेट रन रेट पर आएगी यानी कि न्यूजीलैंड की उम्मीदें पाकिस्तान के प्रदर्शन पर टिक गई हैं। समीकरण देखने के लिए पढ़ें पूरी खबर
- अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करती है, तो उसे श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा।
- अगर पाकिस्तान दूसरी पारी में बैटिंग करती है, तो श्रीलंका के दिए टारगेट को उसे 13.1 ओवर या उससे कम में चेज करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
अपडेट्स
05:26 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे
05:26 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, तीनों सुपर-8 मैच जीते
04:57 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता मैच
20वें ओवर की तीसरी बॉल पर विल जैक्स ने मैट हेनरी की बॉल पर चौका लगाकर इंग्लिश टीम को 4 विकेट की जीत दिला दी है। उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली।
04:51 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ग्लेन फिलिप्स के ओवर से 22 रन आए
18वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने 22 रन खर्च कर दिए। उनके ओवर में विल जैक्स ने लगातार 3 बॉल पर एक छक्का और दो चौके लगाए।
04:37 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईश सोढी के ओवर से 13 रन आए
16वें ओवर में ईशा सोढी ने 13 रन खर्च कर दिए। उनकी पहली बॉल पर विल जैक्स ने चौका लगाया। उसके बाद चौथी बॉल पर टॉम बैंटन ने छक्का लगाया।
04:33 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रचिन रवींद्र को दूसरा विकेट, इंग्लैंड 100/5
15वें ओवर में इंग्लैंड ने 5वां विकेट भी गंवाया। यहां पर सैम करन 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। रविन ने जैकब बेथेल (21 रन) को भी आउट किया।
इसी ओवर में इंग्लिश टीम ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है।
04:26 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
करन ने सोढी की पहली बॉल पर छक्का लगाया
इंग्लैंड की पारी के 14वें ओवर से 8 रन आए। सैम करन ने ईश सोढी की पहली बॉल पर छक्का लगाया। आखिरी की 5 बॉल पर दो रन ही आए।
04:18 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बैंटन ने फिलिप्स के ओवर में दो चौके मारे
टॉम बैंटन ने ग्लेन फिलिप्स की बॉल पर दो चौके लगाए। पहला चौका दूसरी बॉल पर कोल मैकॉन्ची की मिसफील्डिंग के कारण आया। दूसरा चौका स्ट्रेट बाउंड्री में आया। इस ओवर में 11 रन बने।
04:04 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, जैकब बेथेल आउट
जैकब बेथेल 21 रन बनाकर आउट हुए।
9वें ओवर की चौथी बॉल पर इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर जैकब बेथेल 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र की बॉल ग्लेन फिलिप्स ने कैच किया। फिलिप्स ने मिडविकेट पर कमाल का डाइविंग कैच पकड़ा।
03:58 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हैरी ब्रूक 26 रन बनाकर आउट, फिलिप्स को विकेट
8वें ओवर की पहली बॉल पर इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां कप्तान हैरी ब्रूक 26 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया।
03:53 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड का स्कोर 50 रन पहुंचाया
7वें ओवर में इंग्लैंड ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। मिचेल सैंटनर की आखिरी बॉल पर हैरी ब्रूक ने सिंगल लेकर टीम का 50वां रन बनाया।
03:51 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रूक-बेथेल की साझेदारी ने इंग्लैंड को संभाला
इंग्लिश टीम ने पावरप्ले में वापसी कर ली है। टीम ने 2 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर जीरो पर आउट हुए। यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने जैकब बेथेल के साथ मिलकर टीम की वापसी कराई। पावरप्ले के 6 ओवर के बाद इंग्लिश टीम का स्कोर 47/2 रहा।
03:33 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैट हेनरी के टी-20 इंटरनेशनल में 50 विकेट पूरे
मैट हेनरी ने टी-20 इंटरनेशनल में 5वां विकेट लिया है।
03:31 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लिश ओपनर्स 2 रन पर पवेलियन लौटे
160 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड ने महज 2 रन पर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए।
- पहले ओवर में मैट हेनरी ने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कैच कराया। सॉल्ट दो रन बनाकर आउट हुए।
- दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर लॉकी फर्ग्यूसन ने जोस बटलर को विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कैच कराया। बटलर को खाता भी नहीं खुला। जोस बटलर जीरो पर आउट हुए।
03:08 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: इंग्लैंड को 160 रन का टारगेट दिया
03:05 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
20वें ओवर से 12 रन आए, एक विकेट भी गिरा
न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर से 12 रन आए। मिचेल सैंटनर ने रेहान अहमद की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम को 159 रन के स्कोर तक पहुंचाया। इस ओवर की तीसरी बॉल पर कोल मैकॉन्ची 14 रन बनाकर आउट हुए। रेहान को दूसरा विकेट मिला है।
02:54 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
26 बॉल के बाद बाउंड्री आई
18वें ओवर में विल जैक्स ने 7 रन दिए। उनकी तीसरी बॉल पर बाउंड्री आई। यहां 26 बॉल के बाद चौका लगा था। इस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 142/6 हो गया।
02:52 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
विल जैक्स को दूसरा विकेट, फिलिप्स आउट
18वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर ग्लेन फिलिप्स 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने फिन एलन (29 रन) का विकेट भी लिया।
02:49 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर आउट
17वें ओवर की चौथी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां डेरिल मिचेल 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लियम डॉसन ने विल जैक्स के हाथों कैच कराया।
02:44 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रेहान अहमद ने 7 रन का ओवर डाला
16वें ओवर में रेहान अहमद ने महज 7 रन दिए। उनके ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। सभी रन सिंगल-डबल के जरिए बने।
02:37 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आदिल रशीद को दूसरा विकेट, मार्क चापमैन आउट
15वें ओवर में न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर मार्क चापमैन 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया। उन्होंने टिम साइफर्ट (35 रन) को भी पवेलियन भेजा।
02:23 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रेहान अहमद को पहली बॉल पर विकेट, NZ 100 पार
रेहान अहमद ने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेजा।
रेहान अहमद ने अपनी पहली बॉल पर विकेट चटकाया। उन्होंने 12वें ओवर की पहली बॉल पर रचिन रवींद्र (11 रन) को जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया।
इसी ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। मार्क चापमैन के सिंगल से टीम ट्रिपल डिजिट में पहुंची।
02:09 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे ओवर के विकेट गंवाया
फिन एलन 29 रन बनाकर आउट हुए।
8वें ओवर की चौथी बॉल पर फिन एलन (29 रन) को विल जैक्स ने जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। 7वें ओवर में टिम साइफर्ट (35 रन) को आदिल रशीद की बॉल पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया।
विल जैक्स और जोस बटलर फिन एलन का विकेट सेलिब्रेट करते हुए।
02:05 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आदिल रशीद को पहले ओवर में विकेट, साइफर्ट आउट
आदिल रशीद ने टिम साइफर्ट को स्टंप कराया।
पावरप्ले के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने आदिल रशीद को गेंद थमाई और रशीद ने अपने पहले ओवर में विकेट गंवा दिया।
यहां टिम साइफर्ट 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया। यहां ओपनिंग साझेदारी टूट गई।
01:59 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड की मजबूत शुरुआत, ओपनर्स नाबाद
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 54 रन बना लिए हैं। फिन एलन और टिम साइफर्ट आपस में फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं।
01:53 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
साइफर्ट ने आर्चर के ओवर में 2 चौके, एक छक्का लगाया
5वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 16 रन खर्च कर दिए। उनकी बॉल पर टिम साइफर्ट ने लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया। इस ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 44 रन हो गया।
01:42 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
लियम डॉसन के ओवर से 8 रन आए
कीवी पारी के दूसरे ओवर से 8 रन आए। टिम साइफर्ट ने लियम डॉसन की 5वीं बॉल पर चौका लगाया। बाकी के रन सिंगल-डबल के जरिए आए।
01:38 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आर्चर ने पहला ओवर मेडन डाला, साइफर्ट आउट होने से बचे
साइफर्ट के खिलाफ अपील करते आर्चर।
इंग्लिश टीम पहले ओवर में कोई रन नहीं बना सकी है। जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर मेडन डाला। 5वीं बॉल पर टिम साइफर्ट रिव्यू लेकर आउट होने से बच गए।
फील्ड अंपायर ने साइफर्ट को आउट दे दिया था। ऐसे में साइफर्ट ने रिव्यू लिया। रिप्ले से पता चला कि बॉल बल्ले पर नहीं लगी है।
01:25 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सैंटनर ने कहा- जरूरत पड़ी तो रणनीति बदलेंगे
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो यह मैच जीतना जरूरी है। पिछली बार इसी विकेट पर खेलने का फायदा मिलेगा, क्योंकि टीम को अंदाजा है कि पिच कैसे व्यवहार करेगी।
उन्होंने कहा कि पिछली बार पिच अच्छी दिख रही थी, लेकिन उम्मीद से ज्यादा स्पिन मिली थी। इस बार भी हालात वैसे ही लग रहे हैं। अगर पिच वैसी ही खेली तो टीम उसी तरह की योजना पर टिकेगी। हालांकि अगर विकेट फ्लैट हुआ तो रणनीति में बदलाव किया जाएगा।
01:22 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड से रेहान अहमद को मौका
01:17 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 देखिए
01:11 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
01:08 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वॉर्मअप सेशन के फोटो देखिए
01:07 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड की जीत पर टिकीं पाकिस्तान की उम्मीदें
न्यूजीलैंड के लिए जीत जरूरी है। कीवी टीम जीत से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, इंग्लैंड के जीतने की स्थिति में पाकिस्तान की उम्मीदें कायम रहेंगी। न्यूजीलैंड के जीतने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
12:50 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत आगे है इंग्लैंड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 16 में इंग्लैंड और महज 10 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे, वहीं एक टाई भी हो गया।
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 4 में इंग्लैंड और 3 में न्यूजीलैंड को भी जीत मिली। यानी ICC टूर्नामेंट में बराबरी की टक्कर दिखी।
दोनों टीमें 2022 में ब्रिसबेन के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब इंग्लैंड ने 20 रन से मुकाबला जीत लिया था।
12:45 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आर्चर इग्लैंड के टॉप विकेट टेकर
इंग्लैड के लिए हैरी ब्रूक ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 172.64 स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन रहा।
जोफ्रा आर्चर इंग्लैड के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में महज 8.73 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए।
12:38 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप बैटर
टिम साइफर्ट ने टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों 161.6 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 89 रन रहा।
गेंदबाजी में मैट हेनरी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.38 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए।
12:34 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच एंड वेदर रिपोर्ट
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम का सरफेस स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत अच्छा मानी जाता है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। गेंद अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है।
इस पिच पर पहली पारी में 160 रन बनाना विनिंग टोटल होता है। 27 फरवरी को कोलंबो में आसमान में हल्के बादल रहेंगे और बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहने का अनुमान है।
12:33 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का प्रीव्यू देखिए



