देर रात अपने घर से लापता हुई युवती, खोजने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम, जांच में जुटी पुलिस की टीम-VIDEO

0
1
देर-रात-अपने-घर-से-लापता-हुई-युवती,-खोजने-के-लिए-24-घंटे-का-अल्टीमेटम,-जांच-में-जुटी-पुलिस-की-टीम-video
देर रात अपने घर से लापता हुई युवती, खोजने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम, जांच में जुटी पुलिस की टीम-VIDEO
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर में गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में एक युवती के लापता होने के मामले में बुधवार को फिर से गहमागहमी बढ़ गई। गांव के मंदिर परिसर में दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में युवती की बरामदगी के लिए आपसी सहमति से 24 घंटे का समय तय किया गया। इसके बाद प्रस्तावित धरना और सड़क जाम का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

गांव में हुआ तनाव का माहौल

जानकारी के अनुसार, गांव की एक युवती मंगलवार देर रात अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर युवती की तलाश और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था और देर शाम ग्रामीणों ने एक पंचायत कर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

युवती के सकुशल बरामदगी की मांग 

बुधवार सुबह हुई बैठक में मुस्लिम पक्ष से पूर्व प्रधान वादिल चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जीशान चौधरी और प्रधान तनवीर चौधरी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। उन्होंने मामले में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने युवती की शीघ्र और सकुशल बरामदगी की मांग रखी। प्रारंभिक चर्चा में कम समय की बात हुई, लेकिन अंततः 24 घंटे के भीतर युवती को ढूंढने के लिए तेज प्रयास करने और परिणाम देने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस की टीम दे रही दबिश

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। युवती की तलाश में संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि तय 24 घंटे के भीतर युवती का पता नहीं चला, तो वे आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल, गांव में स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here