
पंजाब के इंटरनेशनल सर्कल कबड्डी खिलाड़ी जग्गू मानसा का फूट-फूट कर रोते हुए का वीडियो सामने आया है। 9 मिनट के वीडियो में खिलाड़ी ने गांव की पंचायत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। खिलाड़ी ने कहा कि सभी उसका घर गिराने की कोशिश में हैं। मैं घर चिट्टा बेचक
.
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज करने वालों को कल सुबह 10 से शाम 5 बजे बोहा दाना मंडी में आमने-सामने होने की चुनौती भी दे डाली। जग्गू मानसा जिला के हाकम वाला गांव के रहने वाले हैं।
जग्गू पंजाब में सर्कल कबड्डी के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। पिछले महीने वह कनाडा में टूर्नामेंट खेल के आए हैं। जग्गू का एक 7 साल का बेटा है। परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता हैं।
कबड्डी टूर्नामेंट में कप के साथ जग्गू की फोटो।
वीडियो में जग्गू की 4 अहम बातें…
- घर लौट रहा था, साइड नहीं दी: 38 वर्षीय जग्गू ने 27 फरवरी को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा कि 23 फरवरी को वह मैच खेलकर लौट रहे थे। एक संकरी सड़क पर तूड़ी (चारे) से भरी ट्रॉली के आगे चल रही गाड़ी ने उन्हें रास्ता नहीं दिया। गाड़ी में 10-12 बंदे थे। मैंने हॉर्न मारा। लाइटें दीं। लेकिन उन्होंने साइड नहीं दी।
- जान से मारने की धमकी दी: मैं इंसान हूं। मुझे गुस्सा आ गया और मेरी बहस हो गई। अब उसी बात को लेकर मुझे धमकियां दी जा रही हैं कि टूर्नामेंट खेलने मत आना, वरना अपनी जान के खुद जिम्मेदार होंगे। क्या एक खिलाड़ी का हक नहीं कि वह सुरक्षित सफर कर सके।
- वॉशिंग मशीन गरीब की बेटी को दान की: मैंने कभी किसी का बुरा नहीं किया। मैंने 5 साल पहले कबड्डी में वॉशिंग मशीन जीती थी जो चुपचाप एक गरीब लड़की की शादी में दे दी। मैं गांव की बेटियों की शादियों में अपनी जेब से शगुन देता हूं। फिर भी आज मुझे निशाना बनाया जा रहा है।
- मेरा घर उजाड़ना चाहते हैं: मैंने मेहनत की कमाई से दो कनाल जमीन खरीदी थी, जिस पर घर बनाया है। मैं जब कनाडा था, तब मेरी पत्नी और 5 साल के बच्चे को डराने के लिए चौकीदार भेजे गए। सरपंच रजिस्ट्री कराने के बहाने मुझे टालता रहा और अब पंचायत कहती है कि मेरे घर पर पीला पंजा (बुल्डोजर) चलाएंगे। क्या कबड्डी खेलकर घर बनाना गुनाह है।
- गालियां देने वाले बोहा की दाना मंडी में मिलें: वीडियो के लास्ट में जग्गू आक्रामक नजर आए। जग्गू ने कहा कि जो खुद को बदमाश समझते हैं या मुझे गालियां दे रहे हैं वे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बोहा की दाना मंडी में आ जाएं। मैं वहां अकेला मिलूंगा। सोशल मीडिया पर बहादुरी दिखाने के बजाय सामने आकर बात करें।
जग्गू मानसा विदेश में भी सर्कल कबड्डी के टूर्नामेंट खेलते हैं।
सरपंच ने कहा- मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं वहीं गांव के सरपंच सुखविंदर ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरपंच ने कहा कि मामला व्यक्तिगत रंजिश का नहीं बल्कि सरकारी नियमों का है। सरकार की योजना के तहत पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। जग्गू का घर जिस जमीन पर है वह सरकारी रिकॉर्ड में बचत की जमीन है।
जग्गू मानसा कई टूर्नामेंट में कप जीत चुके हैं।
सरपंच बोले- सरकार से बात करेंगे उन्होंने कहा कि गांव में सिर्फ जग्गू ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं जिनके घर सरकारी जमीन पर बने हैं। हम जग्गू के खिलाफ नहीं हैं। वह हमारे गांव का मान है। हम कोशिश करेंगे कि सरकार से बात कर इस मसले का कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके।



