शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हो गए। रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामकर एयरपोर्ट पहुंचीं।
.
विजय लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा।
दोनों ने 26 फरवरी को होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी।
शादी में आए गेस्ट तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य दोपहर में हैदराबाद लौट गए।
आज सुबह सबसे पहले फिल्म ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी।
रश्मिका-विजय की शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
पहले देखिए PHOTOS…
हैदराबाद रवाना होने से पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस देता न्यूली वेड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज में फैंस को थैंक्स कहा।
एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए रश्मिका-विजय।
रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे का हाथ थामकर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।
रश्मिका ने रेड सूट और विजय ने लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था।
उदयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर स्पॉट हुए तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर और एक्ट्रेस ईशा रेब्बा।
एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन और फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा एक साथ आज सुबह रवाना हुए थे।
विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा।
स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा उदयपुर एयरपोर्ट पर दोस्त के गले लगकर रवाना हुईं।
न्यूली वेड कपल को देखने के लिए फैंस भी एयरपोर्ट पर पहुंचे। चितौड़गढ़ निवासी हेमंत गांचा न्यू मेरिड कपल रश्मिका-विजय की तस्वीर लेकर आए।
बॉलीवुड सितारों ने रश्मिका-विजय को दी बधाई
इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी रश्मिका-विजय को शादी की बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की।
शादी में पारंपरिक क्लासिक लुक में दिखे थे दूल्हा-दुल्हन
शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे।
वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था।
विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने भाई-भाभी के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें। जीवन भर साथ रहें।
डीजे नाइट में किया डांस
होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’, ‘छावा’ के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का गाना ‘श्रीवल्ली’ भी डीजे पर बजाया गया।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तेलुगु और कोडवा दोनों रीति-रिवाज से शादी की।
देखिए, शादी से जुड़ी PHOTOS…
रश्मिका मंदाना ने शादी में पारंपरिक साड़ी पहनी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर परिवार की महिलाओं ने नजर से बचाने के लिए काला टीका भी लगाया।
यह फोटो रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की।
शादी की खुशी में रश्मिका मंदाना की आंखें भर आईं।
विजय देवरकोंडा ने शादी की रस्मों को निभाते हुए हाथ और गले में सोने की ज्वेलरी पहनी।
शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज
शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now ‘My Husband’, यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।”
विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं।’
…
रश्मिका-विजय की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-
उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं
पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। (पढ़िए पूरी खबर)
एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए ‘एनिमल’ के डायरेक्टर
उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर)
विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें)




