
इस्लामाबाद1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई प्रांतो पर एयरस्ट्राइक की है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात जंग जैसे हो गए हैं। पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में फिर से एयरस्ट्राइक की है। वहीं तालिबान ने दावा किया है कि उसने इस्लामाबाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम ठिकानों को निशाना बनाया।
संघर्ष की शुरुआत गुरुवार रात हुई, जब अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को हुए पाकिस्तानी हमले के जवाब में कार्रवाई की। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है।
इसके जवाब में पाकिस्तान ने ‘गजब लिल हक’ नाम का ऑपरेशन शुरू किया और काबुल समेत कई प्रांतों में हमले किए। पाकिस्तान का दावा है कि उसके हमलों में 274 अफगान लड़ाके मारे गए, जबकि 400 से ज्यादा घायल हैं।
दोनों तरफ से करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी का कहना है कि तालिबान हमलों के पीछे भारत का हाथ है।
दावा- तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी जेट गिराया
अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध छिड़ गया है।
पाकिस्तान पर तालिबान के हमले का वीडियो…
काबुल पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक का वीडियो
पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने यह वीडियो X पर पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं।
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की तस्वीरें…
PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया।
PAK एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है।
पाकिस्तान ने हमले में कई लोगों के घायल होने का दावा किया है।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
04:55 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- उकसावे वाली कार्रवाई हुई तो कड़ा जवाब देंगे
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि अगर अफगान तालिबान या कोई भी आतंकी संगठन आगे कोई उकसाने वाली कार्रवाई करता है, तो उसका कड़ा और सख्त जवाब दिया जाएगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने जो कदम उठाए हैं, वह अपने बचाव के अधिकार और अपने नागरिकों व क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उठाए हैं।
04:40 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकस्तानी संसद में अफगानिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास
पाकिस्तान की संसद के ऊपरी सदन ने अफगानिस्तान के हमलों की कड़ी निंदा की है। सीनेट ने कहा कि अगर देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई, तो उसका सख्त जवाब दिया जाएगा।
डॉन न्यूज के मुताबिक, प्रस्ताव में कहा गया कि पाकिस्तान अच्छे रिश्ते चाहता था, लेकिन उसे सीमा पार हमलों और दुश्मनी भरे बयानों का सामना करना पड़ रहा है। सीनेट ने अफगान तालिबान से कहा है कि वह तुरंत हमले बंद करे और शांति बनाए रखे।
पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन सीनेट की तस्वीर।
04:24 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी सेना बोली- तालिबान सरकार और आतंकियों में फर्क नहीं
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद चौधरी ने कहा कि अफगान तालिबान सरकार और आतंकियों में कोई फर्क नहीं है। उनका कहना है कि पाकिस्तान का ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ अपने लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 21-22 फरवरी की रात पाकिस्तान ने सीमा के पास कुछ ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के 12 सैनिक शहीद हुए और 27 घायल हुए।
04:10 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने तालिबान सरकार को गैर-कानूनी बताया
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा कि अफगान सरकार लोगों पर जुल्म कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकार छीन लिए गए हैं, इसलिए उन्होंने उस सरकार को गैर-कानूनी बताया।
तरार ने पाकिस्तान में हुए दो हमलों का जिक्र भी किया, जिनमें एक शिया मस्जिद पर हमला शामिल है। साथ ही उनका कहना है कि अफगान तालिबान सरकार आतंकियों का साथ दे रही है।
03:49 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान में प्राइवेट ड्रोन उड़ाने पर रोक
पाकिस्तान ने देशभर में निजी ड्रोन उड़ाने पर तुरंत रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
यह आदेश पूरे देश में लागू होगा और अगला निर्देश आने तक जारी रहेगा। सभी प्रांतों को इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
यह फैसला तब आया जब अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने पाकिस्तान में सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं।
03:47 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान न जाने की सलाह
अफगानिस्तान में मौजूद अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि कार्यालय (अमेरिकी मिशन) ने कहा है कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर नजर रख रहा है।
मिशन ने बताया कि मौजूदा हालात बहुत खतरनाक हो सकते हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे अफगानिस्तान की यात्रा न करें। देश के लिए चेतावनी अभी भी लेवल 4- ‘डू नॉट ट्रैवल’ पर है।
यह चेतावनी अशांति, अपराध, आतंकवाद, गलत गिरफ्तारी और अपहरण जैस के खतरे के कारण दी गई है।
काबुल स्थित अमेरिकी एबेंसी की तस्वीर।
03:01 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शहबाज शरीफ बोले- तालिबान की दुश्मनी बर्दाश्त नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अफगान तालिबान और फितना अल-खवारिज की कोई भी दुश्मनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सेना के मुख्यालय जाकर सेना से अफगानिस्तान के हालात के बारे में जानकारी ली।
पीएम ने कहा कि सेना प्रमुख आसिम मुनीर की लीडरशिप में पाकिस्तानी सेना हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार है। शहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का जवाब देने में सक्षम है।
02:33 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- हमारे यहां आतंकी हमलों के पीछे भारत
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के पीछे भारत का हाथ है।
उनका कहना है कि हर हमले में भारत की मदद और योजना शामिल होती है। इन कामों के लिए अफगान तालिबान के इलाके का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर पूरी तरह तैयार है।
01:58 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कतर बोला- PAK-अफगान संघर्ष का हल बातचीत से ही संभव
कतर ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जारी संघर्ष सुलझाने के लिए बातचीत का प्रस्ताव दिया है। कतर के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफीने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की।
दोनों ने इस पर चर्चा की कि दोनों देशों के बीच तनाव कैसे कम किया जाए और इलाके में शांति कैसे बनाए रखी जाए। कतर ने साफ कहा कि समस्या का हल बातचीत से ही निकल सकता है।
01:09 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तालिबान बोला- PAK ने फिर हमला किया तो कड़ा जवाब देंगे
अफगानिस्तान के सेना प्रमुख फसीहुद्दीन फितरत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान फिर हमला करता है, तो अफगानिस्तान और ज्यादा कड़ा जवाब देगा।
टोलो न्यूज के मुताबिक, उन्होंने साफ कहा कि भविष्य में किसी भी हमले का जवाब पहले से ज्यादा सख्त होगा।
दूसरी तरफ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों से शांति और संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों देश तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकें और बातचीत से मसला सुलझाएं।
अनवर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा चिंताएं भी जरूरी हैं, लेकिन अफगानिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करना भी उतना ही अहम है। बातचीत ही इसका सही रास्ता है।
तालिबान सैनिक एक गाड़ी में रॉकेट लॉन्चर लोड करते हुए।
12:51 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान के 115 टैंक तबाह
पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग के डायरेक्टर अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया है कि पाकिस्तानी हमलों में 274 तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 400 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा 115 टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां और तोपें भी तबाह कर दी गई हैं।
12:34 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- अफगानिस्तान में हमारा मिलिट्री ऑपरेशन जारी
पाकिस्तान ने कहा है कि अफगानिस्तान में उसका सैन्य ऑपरेशन अभी भी जारी है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के आदेश पर की जा रही है।
वहीं अल जजीरा से बात करते हुए जरगून नाम के एक अफगान नागरिक ने कहा कि गुरुवार रात जब उनके कैंप पर हमला हुआ, तो लोग अपने परिवारों के साथ भागने लगे। लोग अपना सामान छोड़कर भाग गए।
कुछ लोग तो अपने बच्चों को भी पीछे छोड़ गए। दो-तीन बच्चे लापता हो गए थे। तीन से चार लोग घायल हुए।
12:18 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट बोले- TTP को अफगान तालिबान के समर्थन का सबूत नहीं
काबुल के एक्सपर्ट ओबैदुल्ला बहीर ने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अफगान तालिबान, पाकिस्तान में हमले करने वाले TTP का समर्थन कर रहा है।
अल जजीरा से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यह साफ होना चाहिए कि इस लड़ाई की शुरुआत किसने की।
उनके मुताबिक, अफगान सरकार का कहना है कि उसने हाल में जो हमला किया, वह अफगानिस्तान में एक मदरसे पर हुए बम धमाके के जवाब में था।
बहीर ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान पर TTP का साथ देने का आरोप लगा रहा है, लेकिन इसका कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि पहले अफगान तालिबान ने तीसरे पक्ष से जांच कराने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने उसे नहीं माना।
12:02 PM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान बोला- बातचीत से लड़ाई हल करना चाहते हैं
अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि उनकी सरकार मौजूदा लड़ाई को खत्म करने के लिए पाकिस्तान से बातचीत करना चाहती है।
उन्होंने मीडिया से कहा- हम पहले भी कहते रहे हैं कि समस्या का हल शांति और बातचीत से होना चाहिए। अब भी हम यही चाहते हैं।
हालांकि मुजाहिद ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए मसले सुलझाने में गंभीर नहीं है। पाकिस्तान के जासूसी विमान अभी भी अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं।
11:29 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव पर चिंता जताई
ब्रिटेन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता जताई है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर ने X पर पोस्ट कर लिखा, “हम दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि वे तनाव कम करने के लिए तुरंत कदम उठाएं, आम लोगों को और नुकसान न पहुंचाएं, और बातचीत फिर से शुरू करें।”
11:09 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तालिबान बोला- पाकिस्तान ने फिर हमला किया तो कड़ा जवाब देंगे
अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि अगर पाकिस्तान युद्ध जारी रखता है, तो वे भी कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सेना के पास जवाबी कार्रवाई करने की पूरी ताकत है। अफगानिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।
10:59 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रूस ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सैन्य संघर्ष पर चिंता जताई
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। झड़पों में सेना, लड़ाकू विमान और भारी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। इसके कारण दोनों तरफ नागरिकों समेत कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबरें हैं।
रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से अपील की है कि वे हालात को और खराब न होने दें। जखारोवा ने कहा कि दोनों देशों को आपसी मतभेद बातचीत और कूटनीतिक तरीकों से सुलझाने चाहिए, न कि सैन्य कार्रवाई से।
10:45 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कराची हाई अलर्ट पर, पूरे शहर में पुलिस की गश्त जारी
पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
एडिशनल IG एजाज खान ने आदेश दिया है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सरकारी दफ्तर और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
मस्जिदों, मदरसों और इमामबाड़ों जैसे संवेदनशील इलाकों में भी खुफिया नजर रखी जाएगी। पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।
10:31 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दावा- तालिबान ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बनाया
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से पूर्व पाकिस्तानी सेना अधिकारी आदिल राजा ने दावा किया है कि अफगानिस्तान से आए ड्रोन ने पाकिस्तान के कुछ अहम ठिकानों पर हमला किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये ड्रोन अफगानिस्तान से उड़ाए गए और पाकिस्तान के अंदर जाकर हमला किया।
दावे के मुताबिक जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें जमरूद का सैन्य बेस, नौशेरा का किला, स्वाबी का एक पुलिस स्टेशन और इस्लामाबाद के पास एक न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर शामिल हैं।
10:22 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान और तालिबान की सैन्य ताकत में बड़ा अंतर
पाकिस्तान की सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में गिनी जाती है और उसके पास परमाणु हथियार भी हैं। ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान की सेना अक्सर टॉप 15 देशों में शामिल रहती है।
वहीं दूसरी तरफ, अफगान तालिबान के पास उतने आधुनिक और भारी हथियार नहीं हैं। उनके ज्यादातर हथियार तीन जगहों से आए हैं…
- पिछली अफगान सेना के छोड़े गए हथियार।
- विदेशी सेनाओं के वापस जाने के बाद बचे हथियार।
- और कुछ नए हथियार, जो ब्लैक मार्केट से हासिल किए गए।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले हुई सीमा झड़पों के वीडियो से पता चलता है कि तालिबान लड़ाके ज्यादातर हल्के हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, जानकारों के मुताबिक तालिबान को गुरिल्ला युद्ध (छापामार लड़ाई) का लंबा अनुभव है, जो पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों में उन्हें कुछ बढ़त दे सकता है।
10:13 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तुर्किये ने पाक-अफगान लड़ाई पर कई मुस्लिम देशों से बात की
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को लेकर तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान ने शुक्रवार को पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कतर और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के साथ बात की। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने तुर्किये के एक डिप्लोमैटिक सोर्स के हवाले से यह जानकारी दी।
09:44 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- तालिबान ने 3 शहरों में ड्रोन हमले किए
पाकिस्तान ने दावा किया है कि तालिबान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए गए। सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने कहा कि इन शहरों में छोटे ड्रोन देखे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
तरार ने इन हमलों के लिए तालिबान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
09:32 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मलेशियाई PM बोले- PAK-अफगानिस्तान तुरंत सैन्य कार्रवाई रोकें
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर चिंता जताई है। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत सभी सैन्य कार्रवाइयां रोकने और संयम बरतने की अपील की।
अनवर ने कहा कि हालिया सीमा पार हमलों और खुले संघर्ष की स्थिति से जनहानि हुई है, जो बेहद दुखद है। उन्होंने रमजान के महीने में हो रही इस हिंसा को और भी गंभीर बताया।
मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की वैध सुरक्षा चिंताओं को संबोधित किया जाना चाहिए, लेकिन साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान भी जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन मतभेदों का समाधान केवल संवाद और बातचीत से ही संभव है।
09:23 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दावा- पाकिस्तान ने अस्पताल पर हवाई हमला किया
अफगान मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने तोरखम में एक 20 बेड के अस्पताल पर हवाई हमला किया है। इस हमले में अस्पताल का एक कर्मचारी घायल हुआ है।
अस्पताल अधिकारियों ने बताया कि स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद चिकित्सा सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। पाकिस्तान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
09:04 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
PAK ने खोस्त प्रांत में तालिबान के ठिकानों पर बमबारी की
पाकिस्तानी एयरफोर्स ने खोस्त प्रांत में अफगान तालिबान के ठिकानों पर बमबारी की है।
08:53 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की
पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। अमाज न्यूज के मुताबिक यह हमला लगमान प्रांत में किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, PAK एयरफोर्स ने अफगान तालिबान के एक सैन्य कमांड सेंटर को निशाना बनाया है।
पाकिस्तानी लड़ाकू विमानहमले के बाद भी इलाके में गश्त करते रहे। हमले में नुकसान या हताहतों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
08:31 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दावा- अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की।
मंत्रालय के मुताबिक, इस्लामाबाद के पास फैजाबाद क्षेत्र, नौशेरा का आर्मी कैंटनमेंट, जमरूद की सैन्य कॉलोनी और एबटाबाद के कुछ स्थानों को निशाना बनाया गया।
08:26 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
चीन की अपील- बातचीत से विवाद सुलझाएं
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चीन ने गहरी चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने की अपील की है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन एक पड़ोसी और मित्र के रूप में मौजूदा हालात को लेकर चिंतित है और संघर्ष में हुए हताहतों से दुखी है।
उन्होंने कहा कि मामला आगे बढ़ा तो दोनों देशों को नुकसान उठाना पड़ेगा। चीन ने कहा कि वह अपने तरीकों से मध्यस्थता के प्रयास कर रहा है।
08:10 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हमले में कितने लोग मरे, दोनों देशों के दावे अलग
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य टकराव में नुकसान को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार के मुताबिक, 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।
वहीं, तालिबान सरकार ने अपने केवल आठ लड़ाकों के मारे जाने और 11 के घायल होने की बात कही है। तालिबान ने यह भी दावा किया कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो सैन्य अड्डों तथा 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा किया।
दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा है कि झड़पों में उसके दो सुरक्षा कर्मी मारे गए हैं। दोनों देशों के दावों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।
07:49 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी हमले में काबुल में गाड़ियों को नुकसान पहुंचा
07:35 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रूस की अपील- अफगानिस्तान और पाकिस्तान तुरंत लड़ाई रोकें
अफगानिस्तान-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने दोनों देशों से तुरंत लड़ाई रोकने की अपील की है। रूसी समाचार एजेंसी RIA के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमले बंद किए जाएं और मतभेद कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाए जाएं।
रूस ने यह भी कहा है कि यदि दोनों देश चाहें तो वह मध्यस्थता करने पर विचार करेगा। मॉस्को ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया है।
07:24 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास शुक्रवार सुबह गोलीबारी और शेलिंग की खबरें सामने आई हैं। सीमा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। अल जजीरा और न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, तोरखम सीमा चौकी के पास सुबह शेलिंग की आवाजें सुनी गईं।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान सैनिकों को सीमा की ओर बढ़ते देखा गया। इससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग दोनों देशों के बीच व्यापार और आवाजाही के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां किसी भी तरह की झड़प का असर सीमा पार आवागमन और स्थानीय लोगों पर पड़ सकता है।
07:04 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने तनाव कम करने की अपील की
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने दोनों देशों से संयम बरतने और तुरंत तनाव कम करने की अपील की है।
अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने कहा कि मौजूदा हालात दुर्भाग्यवश हिंसा में बदल गए हैं। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल डी-एस्केलेशन जरूरी है।
06:39 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पूर्व अफगान सांसद बोलीं- पाकिस्तान ने आतंक को कारोबार बनाया
अफगानिस्तान की पूर्व सरकार में सांसद रहीं मरियम सोलैमंखिल ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को ‘कारोबार’ बनाने का आरोप लगाया है। लॉस एंजिलिस में दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर एयरस्ट्राइक के बाद आतंकियों को मारने का दावा करता है, लेकिन किसी भी मारे गए आतंकी का नाम सामने नहीं लाता।
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों को पनाह दी और ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी। उन्होंने कहा “अब पाकिस्तान उसी राक्षस से लड़ रहा है, जिसे उसने खुद पैदा किया।”
सोलैमंखिल ने यह भी दावा किया कि हालिया हमलों में महिलाएं और बच्चे मारे जा रहे हैं। उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।
06:15 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान बोला- तालिबान के सत्ता में आने के बाद आतंकी हमले बढ़े
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, खासकर पिछले 12 से 18 महीनों में हमलों की संख्या में और इजाफा हुआ है।
साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर इसका सीधा असर पड़ा है। पाकिस्तान पहले भी आरोप लगाता रहा है कि कुछ सशस्त्र समूह अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल हमलों के लिए कर रहे हैं, जबकि अफगान तालिबान इन आरोपों से इनकार करता रहा है।
05:50 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया
ईरान ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव दिया है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने X पर पोस्ट कर कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान रमजान के पवित्र महीने के मौके पर अपने मौजूदा मतभेद अच्छे पड़ोसी संबंधों और संवाद के जरिए सुलझाएं।
ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रमजान आत्मसंयम और इस्लामी दुनिया में एकता को बढ़ावा देने का महीना है। ऐसे समय में दोनों देशों को संवाद का रास्ता अपनाकर तनाव कम करना चाहिए।
तेहरान ने यह भी कहा कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बातचीत को सुगम बनाने और आपसी समझ व सहयोग को मजबूत करने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है।
05:40 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अफगानिस्तान में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
05:27 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी जेट मार गिराने का दावा
अफगान सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी जेट को मार गिराने का दावा किया है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया कि विमान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया।
वहीं, Amu रेडियो ने भी सूत्रों के हवाले से एक पाकिस्तानी सैन्य विमान के गिराए जाने की खबर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह वही पाकिस्तानी फाइटर जेट है। हालांकि, Amu रेडियो ने साफ किया है कि वीडियो की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।
पाकिस्तान की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ X के AI असिस्टेंट ग्रोक ने इस वीडियो को फर्जी बताया है।
पाकिस्तानी जेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है…
05:15 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कई बॉर्डर इलाकों में अभी भी संघर्ष जारी
नंगरहार, नूरिस्तान, कुनार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका जैसे बॉर्डर इलाकों में दोनों पक्षों में संघर्ष जारी है। ये चौकियां नंगरहार के गोश्ता जिले और कुनार प्रांत में डूरंड लाइन के पास स्थित है
पाकिस्तान ने 22 फरवरी को अफगानिस्तान के भीतरी इलाकों में हवाई हमले किए थे। उसका कहना था कि ये हमले पाकिस्तानी तालिबान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े ठिकानों पर किए गए हैं
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने बताया था कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे ऑपरेशन किए जाएंगे।
05:15 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिले अफगान सैनिक
अफगान डिफेंस फोर्सेज के सैनिक पाकिस्तान पर हमले से वापसी के बाद नंगरहार प्रांत के बेहसूद जिले में उन परिवारों से मिले, जिनके सदस्य पिछले हफ्ते पाकिस्तानी हमले में मारे गए थे। हमले में परिवार के अधिकांश सदस्य जान गंवा चुके हैं और एक नाबालिग बच्चा ही जीवित बचा है।
सैनिकों ने घर पहुंचकर परिजन से मुलाकात की और संवेदना जताई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद काउंटर-ऑपरेशन चलाया गया और कार्रवाई के जरिए जवाब दिया गया।
पाकिस्तानी हमले में मारे गए लोगों के परिजन से मिलते अफगान सैनिक।
05:14 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान ने TTP और ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी
22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था।
अफगानिस्तान का नंगरहार का बड़ा इलाका पाकिस्तानी हमले के बाद आग की लपटों में घिर गया था। (सोर्स- X)
05:12 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
तालिबान ने कहा था वक्त आने पर कड़ा जवाब देंगे
अफगानिस्तान ने इन हमलों की कड़ी निंदा की थी। तालिबान का कहना था कि हमलों में आम नागरिकों को निशाना बनाया गया। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नंगरहार में एक घर पर हमले के बाद एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए थे।
वहीं, अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को ‘सही समय पर कड़ा जवाब’ दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था।
पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है।
05:12 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तानी शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट हुआ था
पाकिस्तान ने रविवार (22 फरवरी) को जब अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, इससे कुछ घंटे पहले खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले में सुरक्षा काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक, जिनमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी मारे गए।
16 फरवरी को पाकिस्तान के बाजौर में विस्फोटकों से भरी गाड़ी सुरक्षा चौकी से टकरा दी गई थी। इस हमले में 11 सैनिक और एक बच्चे की मौत हुई। अधिकारियों ने हमलावर को अफगान नागरिक बताया था।
इससे पहले 6 फरवरी को इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में आत्मघाती हमला हुआ था। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक हमले में 31 लोगों की मौत और 169 घायल हुए। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।
05:11 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अक्टूबर में हिंसक झड़पों के बाद तनाव बढ़ा
अक्टूबर में सीमा पर हुई झड़पों में दोनों तरफ के सैनिकों और नागरिकों की मौत के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। कतर की मध्यस्थता से 19 अक्टूबर को युद्धविराम हुआ था, लेकिन तुर्किये के इस्तांबुल में वार्ता औपचारिक समझौते तक नहीं पहुंच सकी।
दरअसल, 9 अक्टूबर को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर हवाई हमले हुए थे। तालिबान का कहना था कि ये हमले पाकिस्तान ने किए थे।
हालांकि, पाकिस्तान ने साफ तौर पर ये नहीं कहा कि ये हमले उसने किए, लेकिन उसने तालिबान को चेतावनी दी कि वह अपनी जमीन पर TTP को पनाह न दे।
पाकिस्तान ने पिछले साल 9 अक्टूबर को काबुल में रिहायशी इलाके में एयरस्ट्राइक की थी।
05:10 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दोनों देशों के बीच पहले भी हुआ है तनाव
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है।
05:09 AM27 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
यह खबर भी पढ़ें…
पाकिस्तान का दावा- अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर 80 लड़ाके मारे:TTP-IS को टारगेट किया, आत्मघाती हमलों का बदला लिया; अफगान बोला- 16 नागरिक मारे गए
पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। उनके मुताबिक कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। पढ़ें पूरी खबर…



