पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: श्रीलंका को 5 रन से हराया, फरहान का शतक बेकार; न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची

0
1
पाकिस्तान-जीतकर-भी-टी-20-वर्ल्ड-कप-से-बाहर:-श्रीलंका-को-5-रन-से-हराया,-फरहान-का-शतक-बेकार;-न्यूजीलैंड-सेमीफाइनल-में-पहुंची
पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर: श्रीलंका को 5 रन से हराया, फरहान का शतक बेकार; न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची

कैंडी12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था। उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। साहिबजादा फरहान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। मैच का स्कोरबोर्ड

Advertisement

फरहान की पारी से बने रिकॉर्ड

  • फरहान ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया है। वे एक टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले पहले बैटर बने हैं। उनसे पहले क्रिस गेल ने दो शतक लगाए थे, लेकिन उनके दोनों शतक अलग-अलग दो एडीशन में आए हैं।
  • फरहान एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इस पारी का 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल की।

सुपर-8 ग्रुप-2 का फाइनल पॉइंट्स टेबल

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नाफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

अपडेट्स

05:23 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

PAK जीतकर भी बाहर, NZ सेमीफाइनल में पहुंचा

05:21 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर में 22 रन बने, श्रीलंका 5 रन से हारा

श्रीलंका को आखिरी 6 बॉल पर 28 रन की जरूरत थी। कप्तान दसुन शनाका ने शाहीन शाह अफरीदी की शुरुआती 4 बॉल पर एक चौका और लगातार तीन छक्के लगाए। अब टीम को आखिरी दो बॉल पर 6 रन चाहिए थे। ऐसे में शाहीन ने दोनों बॉल डॉट करा दी और पाकिस्तान 5 रन से जीत दिया।

05:14 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पवन रत्नायके 58 रन बनाकर आउट

18वें ओवर में श्रीलंका ने छठा विकेट गंवाया। यहां पर पवन रत्नायके 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तीसरी बॉल पर शाहीन शाह अफरीदी ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया।

04:59 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड टॉप-4 में

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड की टीम टॉप-4 में पहुंच गई।

04:52 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

रत्नायके की फिफ्टी, शादाब की बॉल पर दो छक्के लगाए

15वें ओवर में पवन रत्नायके ने शादाब खान के ओवर में दो छक्के लगाए। उन्होंने चौथी और छठी बॉल पर बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। इन छक्कों के सहारे रत्नायके ने फिफ्टी भी पूरी कर ली।

04:49 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

नवाज के ओवर में दो बाउंड्री आई

श्रीलंकाई पारी के 14वें ओवर से 14 रन आए। मोहम्मद नवाज के ओवर की चौथी बॉल पर दसुन शनाका ने छक्का लगाया। फिर आखिरी बॉल पर पवन रत्नायके ने चौका लगाया।

04:41 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उस्मान तारिक ने 5 रन का ओवर डाला

13वें ओवर में श्रीलंका ने महज 5 रन बनाए। उस्मान तारिक ने इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी। सभी रन सिंगल-डबल के जरिए आए।

04:38 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

जनिथ लियानागे 5 रन बनाकर आउट

12वें ओवर की आखिरी बॉल पर श्रीलंका ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर मोहम्मद नवाज ने जनिथ लियानागे को बोल्ड कर दिया। लियानागे 5 रन बनाकर आउट हुए।

04:23 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अबरार को दूसरा विकेट, असलंका को बोल्ड किया

9वें ओवर की 5वीं बॉल पर श्रीलंका ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर अबरार अहमद ने चरिथ असलंका को बोल्ड कर दिया। असलंका 25 रन बनाकर आउट हुए।

04:19 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का स्कोर 50 पार हुआ, असलंका-रत्नायके क्रीज पर

7वें ओवर में श्रीलंकाई टीम ने 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। अबरार अहमद ने ओवर की दूसरी बॉल वाइड फेंक दी। इसी से टीम का 50वां रन बना।

04:07 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका की खराब शुरुआत, पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए

212 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने खराब शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में 49 रन बनाने में टॉप-2 विकेट गंवा दिए। कामिल मिशारा 26 और पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए।

04:00 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

अबरार ने कामिल मिशारा को बोल्ड किया

5वें ओवर की पहली बॉल पर अबरार अहमद ने कामिल मिशारा (26 रन) को बोल्ड कर दिया। इस ओवर के बाद श्रीलंकाई टीम का स्कोर 37/2 रहा।

03:54 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मिशारा ने शाहीन के ओवर में एक छक्का, दो चौके लगाए

तीसरे ओवर में शाहीन शाह अफरीरी ने 15 रन खर्च कर दिए। उनकी दूसरी बॉल पर कामिल मिशारा ने छक्का लगाया। फिर तीसरी बॉल पर चौका और 5वीं बॉल पर चौका लगाया।

03:50 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, निसंका आउट

श्रीलंकाई टीम ने दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर पथुम निसंका 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नसीम शाह ने मोहम्मद नवाज के हाथों कैच कराया।

03:48 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: श्रीलंका को 213 रन का टारगेट, फरहान की सेंचुरी

03:32 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर में 3 विकेट विकेट गिरे

दिलशान मधुशंका ने पारी का आखिरी ओवर डाला। उनके इस ओवर में तीन विकेट गिरे। पहली गेंद पर शतकवीर साहिबजादा फरहान 100 रन बनाकर आउट हुए। जनिथ लियानागे ने उनका कैच पकड़ा।

तीसरे गेंद पर शाहीन अफरीदी 4 रन बनाकर LBW आउट हुए। ओवर की 5वीं गेंद पर नसीम शाह रन आउट हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए

03:27 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फरहान ने 59 बॉल पर शतक लगाया

19वें ओवर की पहली बॉल पर साहिबजादा फरहान ने सेंचुरी पूरी की। उन्होंन 59 बॉल पर शतक जमाया। वे एक टी-20 वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बैटर बने।

दसुन शनाका के ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज जीरो पर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्ष्णा ने कैच किया। ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा भी जीरो पर आउट हुए। उनका कैच भी तीक्षणा ने पकड़ा।

03:23 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा

18वें ओवर में दुष्मंथा चमीरा की आखिरी गेंद पर शादाब खान रन आउट हुए। शादाब ने स्क्वायर लेग की ओर गेंद खेली और दूसरा रन चुराने की कोशिश की, लेकिन विकेटकीपर एंड पर दिलशान मधुशंका ने सटीक थ्रो कर रन आउट किया। इस ओवर में 14 रन बने।

03:17 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया, ख्वाजा नाफे आउट

17वें ओवर की तीसरी बॉल पर पाकिस्तान ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ख्वाजा नाफे 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दिलशान मदुशंका ने चरिथ असलंका के हाथों कैच कराया।

03:15 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फखर जमान 84 रन बनाकर आउट

16वें ओवर की 5वीं बॉल पर पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर फखर जमान 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ 176 रन की ओपनिंग साझेदारी ब्रेक हुई।

02:57 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साहिबजादा फरहान को जीवनदान, वेल्लालागे से कैच छूटा

15वें ओवर में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को जीवनदान मिला। दसुन शनाका के ओवर की आखिरी बॉल पर दनिथ वेल्लालागे ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर कैच ड्रॉप किया। यहां पर फरहान 75 रन पर खेल रहे हैं।

02:47 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी ओपनर्स की रिकॉर्ड पार्टनरशिप

15वें ओवर की पहली बॉल पर साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा। फरहान ने दसुन शनाका की पहली बॉल पर चौका लगाया। यहां एक्स्ट्रा कवर्स पर जनिथ लियानागे कैच पकड़ने के प्रयास में बॉल लेकर बाउंड्री पर चले गए थे। टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान से सबसे बड़ी साझेदारी का पिछला रिकॉर्ड 152 रन था, जोकि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बनाया था।

02:41 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का स्कोर 150 रन, ओपनर्स नाबाद

फरहान और फखर ने 150 रन की साझेदारी पूरी की।

14वें ओवर में पाकिस्तानी ओपनर्स ने 150 रन की साझेदारी पूरी की। साहिबजादा फरहान ने जनिथ लियानागे की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 150वां रन बनाया।

02:29 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फखर जमान की 12 पारियों बाद फिफ्टी

फखर जमान ने 27 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

12वें ओवर में फखर जमान ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने दुनिथ वेल्लालागे की चौथी बॉल पर चौका लगाया और 27 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। फखर ने 12 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया है।

02:21 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान का स्कोर 100 पार हुआ

फरहान-फखर ने फिफ्टी पूरी कर ली है।

10वें ओवर में पाकिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। दुनिथ वेल्लालागे की दूसरी बॉल पर फखर जमान ने दो रन लिए और टीम को ट्रिपल डिजिट तक पहुंचाया।

02:16 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

साहिबजादा फरहान ने चौथी फिफ्टी लगाई

साहिबजादा फरहान 32 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।

साहिबजादा फरहान ने 9वें ओवर की पहली बॉल पर दो रन दौड़कर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 32 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। फरहान ने इस टूर्नामेंट में चौथा अर्धशतक लगाया है।

02:02 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत, ओपनर्स नाबाद

टॉस हारकर बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना नुकसान के 64 रन बना डाले। साहिबजादा फरहान और फखर जमान क्रीज पर हैं।

01:59 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

फरहान ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

फरहान एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं।

फरहान एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने हैं। उन्होंने विराट कोहली के 319 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फरहान ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में इस पारी का 37वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल की।

01:57 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तीक्षणा ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिए

महीश तीक्षाणा ने पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर में 12 रन खर्च कर दिए।

01:57 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

तीसरे ओवर में फरहान ने चौका और छक्का लगाया

पाकिस्तान की पारी के तीसरे ओवर में 10 रन बने। दिलशान मदुशंका के इस ओवर में साहिबदाबा फरहान ने एक चौका और छक्का लगाया।

01:50 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे ओवर से 9 रन आए, फरहान ने चौका लगाया

पाकिस्तानी पारी के दूसरे ओवर से 9 रन आए। इस ओवर में भी एक चौका लगा। दुष्मंथा चमीरा की बॉल पर साहिबजादा फरहान ने चौका लगाया।

01:37 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

मदुशंका के ओवर से 7 रन आए, फखर जमान ने चौका लगाया

पाकिस्तानी पारी के पहले ओवर से 7 रन आए। फखर जमान ने दिलशान मदुशंका की 5वीं बॉल पर चौका लगाया। बाकी के रन सिंगल और डबल के जरिए बने।

01:26 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के लिए करो या मरो मैच

यह मैच पाकिस्तान के लिए करो या मरो है। वहीं, श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल की रेस से पहले बाहर हो चुकी है। शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया।

पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 64 प्लस रन की जीत हासिल करनी होगी। अगर पाकिस्तान ने बाद में बैटिंग की तो टारगेट 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

01:16 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि पिच अच्छी है। दूसरी पारी में ओस आ सकती है। इसलिए हम गेंदबाजी चुनी है।

01:01 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 में पाकिस्तान और 12 में श्रीलंका को जीत मिली।

दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका ने 14 रन से मुकाबला जीत लिया था।

12:57 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पथुम निसांका श्रीलंका के टॉप बैटर

पथुम निसांका ने टूर्नामेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 152.94 के स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 100 रन रहा।

गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.19 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।

12:53 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

उस्मान पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 158.1 स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रन रहा।

उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में महज 6.32 की इकोनॅामी से 10 विकेट लिए।

12:46 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

पिच एंड वेदर रिपोर्ट

  • अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 16 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते। वहीं, 1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
  • पल्लेकेले की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करेगी। यहां नई गेंद से पेसर्स को शुरुआती ओवरों में हल्की स्विंग जरूर मिलती है, पुरानी गेंद से मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी।
  • 28 फरवरी को कैंडी के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

12:37 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान

  • पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 64 प्लस रन की जीत हासिल करनी होगी।
  • अगर पाकिस्तान ने बाद में बैटिंग की तो टारगेट 13.1 ओवर में हासिल करना होगा।

12:29 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच? 

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

12:28 PM28 फ़रवरी 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में श्रीलंका-पाकिस्तान का मैच प्रीव्यू देखिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here