रणजी ट्रॉफी- जम्मू-कश्मीर को 477 रन की बढ़त मिली: कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट

0
1
रणजी-ट्रॉफी-जम्मू-कश्मीर-को-477-रन-की-बढ़त-मिली:-कामरान-इकबाल-ने-नाबाद-94-रन-बनाए,-कर्नाटक-293-रन-पर-ऑलआउट
रणजी ट्रॉफी- जम्मू-कश्मीर को 477 रन की बढ़त मिली: कामरान इकबाल ने नाबाद 94 रन बनाए, कर्नाटक 293 रन पर ऑलआउट

स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कामरान इकबाल 94 रन बनाकर नाबाद लौटे।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर 477 रन की बढ़त बना ली है। शुक्रवार को चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक 4 विकेट खोकर 186 रन बनाए। कामरान इकबाल 94 और साहिल लोटरा 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए। इससे पहले जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे। टीम से शुभम पुंडीर ने 121 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisement

इकबाल 94 रन बनाकर नाबाद जम्मू कश्मीर के लिए दूसरी पारी में कामरान इकबाल सबसे ज्यादा 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब्दुल समद 32 और कप्तान पारस डोंगरा 16 रन बनाकर आउट हो गए। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।

अब्दुल समद 32 रन बनाकर आउट हो गए।

मयंक अग्रवाल ने 160 रन बनाए कर्नाटक ने आज सुबह 220/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 73 रन बनाए और आखिरी 5 विकेट गंवा दिए। टीम के लिए इस पारी में मयंक अग्रवाल ने शतक लगाया है। वे तीसरे दिन 130 रन बनाकर नाबाद थे। हालांकि चौथे दिन के खेल के दौरान वह 160 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद कर्नाटक की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 293 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

नबी ने 5 विकेट लिए जम्मू-कश्मीर की ओर से आकिब नबी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 23 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट झटके। नबी ने केएल राहुल (13), करुण नायर (0), स्मरण रविचंद्रन (0), मयंक अग्रवाल (160) और शिखर शेट्टी (0) के विकेट लिए।

तीसरे दिन जम्मू 584 पर ऑलआउट रणजी ट्रॉफी फाइनल के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने 220 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। जम्मू कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए। इस तरह कर्नाटक अब भी 364 रन से पीछे है। पूरी खबर…

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। पूरी खबर…

पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पूरी खबर…

यावर हसन और शुभम पुंदीर (दाएं) के बीच दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।

जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here