सीएम योगी का स्केच बनाकर लाई बच्ची, मुख्यमंत्री ने स्टेज पर बुलाया, दिया ऑटोग्राफ

0
2
सीएम-योगी-का-स्केच-बनाकर-लाई-बच्ची,-मुख्यमंत्री-ने-स्टेज-पर-बुलाया,-दिया-ऑटोग्राफ
सीएम योगी का स्केच बनाकर लाई बच्ची, मुख्यमंत्री ने स्टेज पर बुलाया, दिया ऑटोग्राफ
Image Source : INDIA TV सिंगापुर में सीएम योगी से मिलने के लिए बच्ची स्केच बनाकर लाई

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी हाल में ही सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए थे। 23 फरवरी को सिंगापुर में कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट के दौरान एक बच्ची को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे सीएम योगी ने स्टेज पर बुलाया। दरअसल, एक छोटी बच्ची योगी आदित्यनाथ का स्केच बनाकर लाई थी। मुख्यमंत्री ने जैसे ही बच्ची के हाथ में अपना स्केच देखा, उन्होंने तुरंत उसे स्टेज पर बुलाया और उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके साथ ही सीएम योगी ने बच्ची को ऑटोग्राफ भी दिया। 

सीएम योगी से मिलने के लिए बनाई स्केच

बच्ची ने बताया कि वह सिंगापुर में पढ़ती है और सीएम योगी से मिलने के लिए ही कार्यक्रम में आई थी। उसने कहा कि वह सीएम योगी से मिलने के लिए बहुत उत्सुक थी। बच्ची ने कहा कि उसे बीती रात पता चला कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर आ रहे हैं। वह उनसे मिलना चाहती थी। इसलिए उसने सीएम योगी का चित्र बनाई और यहां तक आ गई। बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने ऑटोग्राफ दिया और उसका उत्साह भी बढ़ाया।

यहां देखें वीडियो

दो दिन के दौरे पर सिंगापुर गए थे सीएम योगी

Advertisement

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 23-24 फरवरी को सिंगापुर दौरे पर थे। कम्युनिटी इंटरेक्शन इवेंट के साथ ही सीएम योगी की सिंगापुर के पॉलिटिकल लीडर्स और इन्वेस्टमेंट पर फोकस करने वाले इंस्टीट्यूशन्स के साथ बैक-टू-बैक मीटिंग्स हुई। इससे पहले सीएम योगी ने प्रेसिडेंट थर्मन शनमुगरत्नम, प्राइम मिनिस्टर लॉरेंस वोंग, फॉरेन अफेयर्स मिनिस्टर विवियन बालकृष्णन, टेमासेक चेयरमैन टीओ ची हान और दूसरे बड़े लोगों से मुलाकात की थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर और एम्प्लॉयमेंट इकोसिस्टम को सपोर्ट करने के लिए टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन में कोलेबोरेशन को मजबूत करने के मकसद से हुए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर साइन होते देखने के लिए ITE कॉलेज सेंट्रल का भी दौरा किया। 23 फरवरी को एक फेसबुक पोस्ट में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है और भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here