back to top

हमारे बारे में (About Us)

“खरी दुनिया” (Khariduniya.com) – तथ्य से सत्य तक

यह सर्वविदित है कि किसी भी समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सही सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इसी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से, भारत सरकार के ‘उद्यम आधार’ के तहत पंजीकृत न्यूज़ पोर्टल “खरी दुनिया” (khariduniya.com) की स्थापना की गई है।

हमारा उद्देश्य “खरी दुनिया” का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं ज़रूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, और समाज में घटित हो रही विधिपूर्ण व अविधिपूर्ण घटनाओं की सटीक जानकारी निःशुल्क पहुँचाना है। इसके साथ ही विधिक (कानूनी) जागरूकता, सहायता एवं सामाजिक कल्याण संबंधी सूचनाएं जन-जन तक प्रसारित करना हमारी प्राथमिकता है।

हमारा यह न्यूज़ पोर्टल ‘सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2023’ के प्रावधानों के पूर्णतः अधीन रहकर कार्य करता है। हम सदैव जनहित, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए, पूर्णतः तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हमारा ध्येय (Vision) “खरी दुनिया” का विज़न प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक जानकारी एवं सहयोग पहुँचाना है, ताकि एक न्यायपूर्ण, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

हमारी कोशिश है कि नागरिकों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं आसानी से आम जनता तक पहुँचें और उन पर प्रशासन की सीधी निगाह बनी रहे। इसके साथ ही, “खरी दुनिया” नागरिकों से भी यह अपेक्षा करता है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सतर्क और जागरूक रहें।

नागरिक सहयोग एवं शिकायत निवारण हम जनता की आवाज़ बनने के लिए 24×7 उपलब्ध हैं। आवश्यकतानुसार, नागरिक अपनी समस्याओं या किसी महत्वपूर्ण घटना की जानकारी, उचित साक्ष्य (सबूत) सहित एफिडेविट (शपथ पत्र) के माध्यम से “खरी दुनिया” तक पहुँचा सकते हैं।

सम्पर्क विवरण (Contact Us)

  • कार्यालय का पता: मीडिया हाउस, 44 इमिलिया, बिहाइंड फातिमा हॉस्पिटल, मऊ नाथ भंजन, जनपद मऊ (उत्तर प्रदेश) – 275101

  • संपादक: अनुपमा पाण्डेय

  • मोबाइल नम्बर: 9598158095 / 9506158095

  • ईमेल: Admin@khariduniya.com / khariduniya@gmail.com

  • शिकायत निवारण अधिकारी: ब्रह्मा नन्द पाण्डेय (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय इलाहाबाद)

  • मोबाइल नम्बर: 9451158095