‘हम 1 दिन भी PAK के खिलाफ जंग छेड़ दें तो बदल देंगे उसका नक्शा’, हक्कानी ने वॉर्निंग

0
1
‘हम-1-दिन-भी-pak-के-खिलाफ-जंग-छेड़-दें-तो-बदल-देंगे-उसका-नक्शा’,-हक्कानी-ने-वॉर्निंग
‘हम 1 दिन भी PAK के खिलाफ जंग छेड़ दें तो बदल देंगे उसका नक्शा’, हक्कानी ने वॉर्निंग
Image Source : AP सिराजुद्दीन हक्कानी ने आसिम मुनीर को चेतावनी दी।

Pakistan Afghanistan Conflict: इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के गृह मामलों के मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने Khost में आज (शुक्रवार को) जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान को वॉर्निंग दी। जुमे की नमाज के बाद खुतबे में हक्कानी ने कहा कि अफगानी लोग एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को इतिहास से सीख लेने की सलाह दी।

हक्कानी ने दी PAK का नक्शा बदलने की धमकी

टोलो न्यूज के मुताबिक, सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को उसका नक्शा बदलने की धमकी दी है। उन्होंने कहा, ‘अगर वे NATO के खिलाफ जंग की तरह एक दिन के लिए भी पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दें, तो वे पाकिस्तान का नक्शा बदल देंगे।’

पिछली गलतियों से सबक लें मुनीर- हक्कानी

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मुनीर ने अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं लिया, तो उनको भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आसिम मुनीर को अपने पूर्वजों से पूछना चाहिए, और उसे याद करना चाहिए कि अफगानों ने संघर्ष और बलिदान के बल पर अंग्रेजों से अपनी आजादी पाई थी।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में संघर्ष हुआ तेज

बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में संघर्ष तेज हो गया है। अफगानिस्तान ने बीती रात पाकिस्तान सीमा पर जवाबी हमला किया तो पाकिस्तान ने काबुल और कंधार में हवाई हमला कर दिए। इसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए। दोनों देश अलग-अलग जगहों पर अटैक के दावे कर रहे हैं।

PAK रक्षामंत्री ने तालिबान पर लगाए आरोप

हालांकि, दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ बोले कि NATO सेनाओं की अफगानिस्तान से वापसी के बाद आशा थी कि वहां शांति स्थापित होगी। तालिबान, अफगानिस्तान की जनता के विकास और क्षेत्रीय स्थिरता पर फोकस करेगा। पाकिस्तान ने पहले अफगानी शरणार्थियों को पनाह देकर ‘सकारात्मक’ भूमिका निभाई, लेकिन अब हमारा धैर्य टूट चुका है। अब जंग छिड़ गई है।

Advertisement

अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ें

Latest World News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here