Monday, March 27, 2023

129 बच्चों के पिता बन चुके हैं ब्रिटेन के 66 वर्षीय क्लाइव जोन्स, नौ बच्चे जल्द लेने वाले हैं जन्म

लंदन। दुनिया में बहुत से ऐसे मर्द होते हैं जो किसी शारीरिक समस्या के कारण पिता नहीं बन सकते। लेकिन ब्रिटेन में एक शख्स ऐसे हैं, जो अब तक 129 बच्चों के पिता बन चुके हैं। इस व्यक्ति की इन दिनों 66 वर्षीय क्लाइव जोन्स की ब्रिटेन में खूब चर्चा हो रही है। वह पेशेवर स्पर्म डोनर हैं।

Ads code goes here


66 साल के क्लाइव जोन्स पिछले 10 सालों से स्पर्म डोनेशन का काम कर रहे हैं। उनके इस योगदान से वह अब तक 129 बच्चों के बायोलॉजिकल पिता बन चुके हैं और जल्द ही उनके 9 बच्चे और पैदा होने वाले हैं जिसके बाद वह 138 बच्चों के पिता बन जाएंगे। क्लाइव का कहना है कि वह 150 बच्चों के पिता बनने के बाद इस काम को अलविदा कह देंगे। मगर ये सब कुछ क्लाइव के लिए इतना आसान नहीं है।


क्लाइव आधिकारिक रूप से स्पर्म डोनर नहीं बन सकते हैं, क्योंकि ब्रिटेन में डोनर बनने की अधिकतम आयु 45 वर्ष है। इस वजह से वह फेसबुक के जरिए अपने ग्राहकों से जुड़ते हैं और उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं। बड़ी बात यह है कि वह अपनी इस सर्विस के लिए कोई पैसे नहीं चार्ज करते। उनका कहना है कि उन्हें किसी को खुशी देकर, किसी का परिवार बसाकर बहुत खुशी मिलती है। उनको यह आइडिया 9-10 साल पहले अखबार में एक आर्टिकल पढ़कर आया जब उन्होंने देखा कि लोगों को बिना बच्चे के कितना मानसिक दर्द झेलना पड़ता है।


ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एंब्रयोलॉजी अथॉरिटी ने क्लाइव की इस हरकत पर एक चेतावनी जारी की है। दरअसल, क्लाइव स्पर्म डोनेशन का काम अपनी वैन से चलाते हैं और अथॉरिटी के सख्त निर्देश हैं कि सभी डोनर्स और मरीजों को ब्रिटेन की लाइसेंस्ड क्लिनिक के माध्यम से ही स्पर्म डोनेशन और खरीदने का काम करना होगा। अथॉरिटी का कहना है कि क्लिनिक के जरिए ऑपरेट करने से डोनर और ग्राहक दोनों को स्पर्स डोनेशन के इफेक्ट, और अन्य जरूरी बातें बताई जा सकती हैं। क्लाइव का इस बारे में कहना है कि वो वैन से ऑपरेट कर सीधे अपने ग्राहकों को स्पर्म थमा देते हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें