Tuesday, September 26, 2023

13 साल की बच्ची से 8 माह में 80 से अधिक लोगों ने किया बलात्कार


पिछले साल कोरोना से हो गई थी बच्ची की मां की मौत

हैदराबाद । आंध्र प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 13 वर्षीय लड़की, जिसने बीते साल कोरोना लहर में अपनी मां को खो दिया था, उसका आठ महीने तक लगातार गैंगरेप हुआ। इन महीनों में 80 से अधिक लोगों ने उसका यौन शोषण किया। पुलिस बच्ची को गुंटूर से रेस्क्यू करने में सफल रही। मां की मौत के बाद लड़की को अस्पताल से अपने घर ले जाने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसने बच्ची को इस दलदल में धकेला।


पुलिस की जांच से पता चला है, कि आठ महीने में 80 से अधिक पुरुषों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उनकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था, जिसने जून 2021 में कोरोना के दौरान एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। लड़की की मां की जल्द ही कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लड़की को लेकर वह अपने घर चली गई। हालांकि, लड़की के पिता से यह बात छिपा ली गई।

Ads code goes here


अगस्त 2021 में लड़की के पिता ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला सवर्ण कुमारी की पहचान की। इस मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं। आरोपी और पीड़िता से पूछताछ करने पर पुलिस को पीड़िता की स्थिति की दर्दनाक और चौंकाने वाली वास्तविकता का पता चला। पिछले आठ महीने से 13 साल की बच्ची को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल करने के लिए आंध्र और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालय में भेज दिया गया था। इसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले मुख्य आरोपी के तौर पर लड़की को ले जाने वाली महिला की पहचान की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुप्रजा ने कहा कि पुलिस ने 80 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। इनमें से कुछ किंगपिन हैं, 35 दलाल हैं और बाकी ग्राहक हैं। एएसपी ने खुलासा किया, “लड़की की उम्र और स्थिति का फायदा उठाकर कई गिरोहों ने लड़की को खरीदकर उस दोनों राज्यों में कई जगहों पर ले गए और वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।”


पुलिस फरार कुछ और आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी सुप्रजा ने कहा, मामले का एक आरोपी लंदन में है।’ पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के पास से एक कार, 53 मोबाइल, तीन ऑटो और बाइक बरामद की है। आरोपियों को विजयवाड़ा, हैदराबाद, काकीनाडा और नेल्लोर से गिरफ्तार किया गया था।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें