श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

0
2

15 दिवसीय वैदिक अनुष्ठान में देश भर के 125 आचार्य शामिल, 19 मार्च को होगा श्रीराम यंत्र स्थापना का अनुष्ठान

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में गुरुवार को 15 दिवसीय विशेष अनुष्ठान श्री राम जानकी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।यह विशेष अनुष्ठान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण आज से 17 मार्च तक और दूसरा चरण 19 से 27 मार्च तक चलेगा। 19 मार्च को होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत पांच हजार से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इसी दिन राष्ट्रपति राम मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी।

यज्ञशाला में आज देश भर से आए 125 चारों वेदों के ज्ञाता अचार्यों द्वारा कलश यात्रा, पंचांग पूजन , मंडप प्रवेश और नारायण बलि इत्यादि कर्मों को पूर्ण कर यज्ञ का शुभारंभ हुआ। अनुष्ठान में वेदों में वर्णित राष्ट्र संवर्धन, लोककल्याण और विश्व शांति के लिए लिखे मंत्रों का सामूहिक जाप किया जा रहा है। देश एवं सनातन धर्म के संवर्धन की कामना से भगवान श्री सीताराम की कृपा प्राप्ति प्राप्त होगी और इस पावन अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहे नव संवत्सर 19 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा श्री राम यंत्र की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन में दिल्ली के आचार्य चंद्रभानु शर्मा अनुष्ठान का निर्देशन कर रहे हैं I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here