Friday, March 24, 2023

जनता सपा को मानती है भाजपा का विकल्प, इस लिए उसकी रैलियों में उमड़ रहा जनसैलाब : अखिलेश
लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सपा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सत्तारूढ़ पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया इन व्यवस्थाओं के बावजूद मतदाता उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में साइकिल का ही बटन दबाएगा।


अखिलेश यादव ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सरकारी पार्टी (भाजपा) के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मगर मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल (सपा का चुनाव निशान) का बटन ही दबाएगा। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किस तरफ है और वह किन व्यवस्थाओं की बात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका यह बयान चुनाव आयोग के उन आदेशों पर तंज है जिनके तहत कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 जनवरी तक प्रदेश में सभी चुनावी रैलियों और यात्राओं पर रोक लगा दी गई है। अखिलेश ने दावा किया कि जनता समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी।

Ads code goes here


उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और उसने विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। यादव ने कहा भाजपा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, अब चुनाव में वोट के लिए उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा का हर वादा झूठा निकला और उसके विज्ञापन भी झूठे हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें