Sunday, March 26, 2023

अकेले रहने वाली लड़कियों को शादी का ऑफर देकर बना रहे शिकार
-साइबर अपराध के एसपी ने कहा- यूपी में साइबर दूल्हों से सावधान रहें
-उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है
लखनऊ। यूपी में साइबर दूल्हों से सावधना होने की आपको जरूरत है। यह हम वहीं यूपी के साइबर अपराध के एसपी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह चेतावनी दे रहे है। एसपी के मुताबिक, कुछ लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी फेक प्रोफाइल बना रहे हैं और अविवाहित महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। फेक आईडी बनाकर अकेले रह रही लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं और मोटी रकम वसूलते हैं। पुलिस को ऐसे एक नहीं बल्कि कई मामले सामने मिल चुके हैं। सिंह ने बताया कि, उत्तर प्रदेश साइबर अपराध पुलिस ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरियन या शादीशुदा व्यक्ति अपनी सोशल मीडिया पर सुदंर सी तस्वीरें लगाकर अपने आपको कुंवारा बताते हैं और लड़कियों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। बाद में यह लोग बीमारी या सड़क दुर्घटना का बहाना बनाकर महिला और उसके परिजन को पागल बनाकर पैसे वसूल लेते हैं और फिर भाग जाते हैं। पुलिस ने बताया कि, यह शातिर लोग उन लड़कियों को अपना शिकार बनाते हैं जिनकी ज्यादा उम्र होने के बाद भी शादी नहीं हुई है या शादी में कोई अड़चन आ रही है या वो महिलाएं जो शादी करके विदेश जाकर रहना चाहती हैं।

Ads code goes here

पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन ऐड देख रहे हैं, तो थोड़ा सावधान रहे। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गई हैं। देश के कई हिस्सों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।


पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए 1930 नंबर पर तुरंत संपर्क करने और शिकात दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यूपी पुलिस साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष पहल चला रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह सावधान रहें और अगर कोई व्यक्ति केवाईसी अपडेट करने या बैंक से संबधित कोई जानकारी देने के लिए आपसे संपर्क करता है तो तुरंत सावाधन हो जाएं, आप साइबर ठग के शिकार हो सकते हो।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें