Saturday, September 23, 2023

24 दिन से लापता व्यापारी का नही मिला सुराग, व्यापारियों में रोष

  • व्यापारियों ने एसपी को सौंपा पत्रक
    मऊ। नगर के सिंधी कॉलोनी स्थित साडी व्यापारी विशाल के गायब होने से व्यापारी समाज काफी चिंतित व परेशान है। पुलिस गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस के इस कार्य शैली से क्षुब्ध व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्त्ववधान मे अध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्ता के नेतृत्व मे पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ से मिला। इस अवसर पर डॉ गुप्ता ने बताया कि सिंधी कालोनी के मोहन क्लाथ स्टोर के संचालक विशाल सिंधी विगत 5 अकटूबर को घर से दुकान के लिए घर से सुबह चला परंतु दुकान न पहुँच कर कहीं गायब हो गया। बहुत ही दौड़ धूप के बाद कोतवाली सदर ने गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज के मामले का इति श्री कर लिया। आज 24 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त व्यापारी का कुछ पता नही चला। व्यापारी के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। व्यापारियों की व्यथा को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए लापता विशाल के परिजनों तथा मामा मोहन लाल सिंधी से भी विस्तृत जानकारी लिया और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि बहुत ही शीघ्र विशाल अपने घर पर हो इसका प्रयास विभाग जी जान से करेगा। प्रतिनिधि मण्डल मे मुख्य रूप से व्यापार मंडल महामंत्री कन्हैया जायसवाल, संगठन मंत्री सुभाष कनौजिया, मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, युवा संगठन के महामंत्री महातम् यादव, मोहन लाल पहलानी, जय राम दास लालवानी, संदीप केशवानी, शंकर लाल बाधवानी आदि मौजूद रहे।

Ads code goes here
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें