Thursday, June 8, 2023

(कानपुर) 4.28 करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन गिरफ्तार

(कानपुर) 4.28 करोड़ रुपये की चरस के साथ तीन गिरफ्तार
कानपुर । उप्र पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की कानपुर यूनिट ने बर्रा क्षेत्र से 85.60 किलो चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। चरस का बाजार मूल्य 4.28 करोड़ रुपये है। एसटीएफ कानपुर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर से चरस की बड़ी खेप शहर आ रही है। इसकी सप्लाई कानपुर और आसपास के जिलों में होनी है। बर्रा के राम गोपाल चौराहा के पास से तीन लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।


शैलेन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरापेरू कुआं ढाबा रक्सौल निवासी रोशन पटेल, डी-49 बर्रा-8, कानपुर निवासी आशीष टक्कर और ईशा गार्डन जालौन चौराहा, औरैया निवासी शैलेन्द्र कुमार सोनी उर्फ शीलू शामिल हैं। एसयूवी, बाइक, दो हजार रुपये, 13500 नेपाली रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन मोबाइल और सोनौली बॉर्डर से नेपाल में प्रवेश करने के लिए दो परमिट बरामद हुए हैं।

Ads code goes here

तस्करों ने भी पैसों का लेनदेन वॉलेट सिस्टम पर ट्रांसफर कर दिया है। एसटीएफ को ऐसे तमाम खातों और लेनदेन के बारे में जानकारी मिली है। बीते साल जांच के दौरान 22 बैंक खातों के बारे में जानकारियां मिली। जिसमें एक साल में 55 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसमें वॉलेट और ई बैकिंग का प्रयोग किया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें