Monday, June 5, 2023

30 कंपनिया अक्टूबर-नवंबर में आईपीओ से इकट्ठा करेंगी 45,000 करोड़ की बड़ी राशि


नई दिल्ली । आने वाले त्योहारी सीजन के अक्टूबर-नवंबर में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के द्वारा भारी-भरकम पूंजी जुटाने की उम्मीद है और इस दौरान कम से कम ढाई दर्जन करीब 30 कंपनियां शेयर बिक्री करके कुल 45,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटा सकती हैं। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि जुटाई गई पूंजी का बड़ा हिस्सा प्रौद्योगिकी संचालित कंपनियों के खाते में जाएगा।

खाद्य आपूर्ति कंपनी जोमैटो के सफल आईपीओ ने नई टेक कंपनियों को आईपीओ के लिए प्रोत्साहित किया है। जोमैटो के आईपीओ को 38 गुना अभिदान मिला था। एंजेल वन के उप-उपाध्यक्ष (इक्विटी रणनीतिकार) ज्योति रॉय ने कहा कि आमतौर पर जोमैटो जैसी कंपनियां निजी इक्विटी कंपनियों से धन जुटाती हैं और आईपीओ ने नए जमाने की टेक कंपनियों के लिए धन का एक नया स्रोत खोल दिया है।

Ads code goes here


एक मर्चेंट बैंकिंग सूत्र ने बताया कि जिन फर्मों द्वारा अक्टूबर-नवंबर के दौरान आईपीओ के जरिये धन जुटाने की उम्मीद है, उनमें पॉलिसी बाजार (6,017 करोड़ रुपए), एमक्योर फार्मास्युटिकल्स (4,500 करोड़ रुपए), नायका (4,000 करोड़ रुपए), सीएमएस इंफो सिस्टम्स (2,000 करोड़ रुपए), मोबिक्विक सिस्टम्स (1,900 करोड़ रुपए) शामिल हैं। इसके अलावा नॉर्दर्न आर्क कैपिटल (1,800 करोड़ रुपए), इक्सिगो (1600 करोड़ रुपए), सैफायर फूड्स (1500 करोड़ रुपए), फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक (1,330 करोड़ रुपए), स्टरलाइट पावर (1,250 करोड़ रुपए), रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज (1,200 करोड़ रुपए) और सुप्रिया लाइफसाइंस (1,200 करोड़ रुपए) भी समीक्षाधीन अवधि में अपने आईपीओ जारी कर सकती हैं।
एंजेल वन के रॉय ने कहा कि आने वाले महीने में कई बड़े आईपीओ की तैयारी की एक वजह महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा मजबूत सुधार है। इनवेस्ट19 के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशलेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अगर बाजार की मौजूदा स्थिति बनी रही तो आने वाले साल में आईपीओ बूम के बढ़ने की उम्मीद है। ट्रू बीकन और जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामतने भी इसी तरह का राय देते हुए कहा कि अगर अगले 1-2 साल तक तेजी जारी रहती है, तो आईपीओ की बड़ी संख्या में आते रहेंगे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें