Monday, March 27, 2023

50 अधिक लोग बुखार की चपेट में, भाई-बहन की मौत, दूसरा भाई बीमार


अमेठी । जिले के परसांवा गांव में वायरल बुखार से सगे भाई बहन की मौत हो गई। जबकि एक अन्य भाई बुखार की चपेट में है। घटना के बाद जिम्मेदार महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर सीएमओ, एसडीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची। परिजन गंदगी और लापरवाही के चलते मौत का आरोप लगा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामलाल की 18 वर्षीय पुत्री कविता को बीते सात सितम्बर को बुखार आया था। जिसके इलाज के लिए परिजन उसे लखनऊ लेकर गए थे। जहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद रामलाल के 14 वर्षीय पुत्र हर्षित की तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गये। तबीयत में सुधार न होने पर गुरुवार को सीएचसी अमेठी ले गए। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे घर भेज दिया। रात में ही तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए प्रतापगढ़ लेकर गए। जहां से प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

Ads code goes here

तीन दिन के भीतर दो मौतों से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार का तीसरा बेटा 24 वर्षीय अहिमान भी बीमार है। सूचना के बाद डीएम के निर्देश पर सीएमओ डा. आशुतोष दुबे, एसडीएम महात्मा सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम पहुंच गई। 500 मीटर की परिधि में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है। जिसमें 50 से अधिक लोगों में बुखार के लक्षण पाये गये हैं। डीएम अमेठी अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग व सफाई की टीमों को गांव में लगाए जाने के निर्देश दिये गये हैं।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें