ईरान ने इजराइल पर किया हवाई हमला, तीन शहरों में नुकसान

0
5

तेल अवीव/ तेहरान। ईरान 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल के साथ छिड़े युद्ध में बहुत कुछ खोने के बावजूद दुश्मन को नाकों चने चबवा रहा है। राजधानी तेहरान के पश्चिम में स्थित करज में गुरुवार को महत्वपूर्ण पुल पर किए गए हमले के बाद ईरान आक्रामक हो गया है। उसने आज तड़के इजराइल के तीन शहरों पर हवाई हमला किया है। इसके अलावा अमेरिका का एक और विमान मार गिराने का दावा किया है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने रामत गान में बमबारी की है। इस बमबारी में एक इमारत ढह गई है। इसके अलावा रोश हा’यिन में किए गए हमले में बिजली गुल हो गई। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस ने इसकी पुष्टि की है। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस का कहना है कि ईरान ने बीरशेबा के दक्षिण में स्थित नियोत होवाव औद्योगिक क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इसके अलावा बेनी ब्राक में हुए हमले में एक व्यक्ति को हल्की चोट आई आई है। उसे इलाज के लिए मयानेई हयेशुआ मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

अल जजीरा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, करज में गुरुवार को महत्वपूर्ण पुल पर किए गए हमले के बाद ईरान ने शुक्रवार को एक अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराया। तेहरान ने आज सुबह दावा किया कि उसकी सेना ने अमेरिका के दूसरे विमान (ए-10) को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मार गिराया। इस बीच अमेरिका के ईरान में प्रमुख पुल को नष्ट करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब नागरिक सुविधाओं और बिजली संयंत्रों पर हमले झेलने के लिए तेहरान तैयार रहे। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने ट्रंप की धमकी को ‘बड़े पैमाने पर युद्ध अपराध’ करने के इरादे की स्वीकारोक्ति बताया है।

कुवैत ने कहा है कि ईरान ने एक जल विलवणीकरण संयंत्र और एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है। तेहरान ने विलवणीकरण संयंत्र को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है। ईरान ने इजराइल पर भी मिसाइलें दागी हैं। 28 फरवरी से अब तक, पूरे ईरान में अमेरिकी-इजराइली हमलों में कम से कम 2,076 लोग मारे गए हैं और 26,500 घायल हुए हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here