मंडी में चाय के पैसे को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

0
8

 

नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिमी जिले के आजादपुर मंडी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाय के पैसे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में लिबासपुर निवासी राहुल उर्फ रारी (19) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है।

उत्तर पश्चिमी जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, घटना दो और तीन अप्रैल की दरम्यानी रात की है। महेंद्र पार्क थाना पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गश्त पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घटनास्थल से ही आरोपित को पकड़ लिया गया। मौके पर खून के निशान और एक सब्जी काटने वाला चाकू पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में मृतक की पहचान नाजिम के रूप में हुई है, जो उप्र के सहारनपुर का रहने वाला था और आजादपुर मंडी में सब्जी ढुलाई का काम करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय नाजिम मंडी में खाना खाने गया था। इसी दौरान उसकी एक चाय विक्रेता से किसी सामान के दाम को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान राहुल ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शी सद्दाम ने पुलिस को बताया कि मृतक उसका चालक था और वह सहारनपुर से सब्जियां लेकर दिल्ली आता था। घटना के समय वह मंडी परिसर में ही मौजूद था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और वह पहली बार किसी अपराध में शामिल हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here