मऊ में दोहरीघाट औडिहार मेमू के उद्घाटन पूर्व दोहरीघाट में भाजपा सपा में बाहु बल का प्रदर्शन, मेमू के असली हकदार को टटोलती रही जनता

0
51

दोहरीघाट से सरफराज अहमद की रिपोर्ट

मऊ। दोहरीघाट – औड़ीहार मेमू ट्रैन के उद्घाटन को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ए के शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय की मौके पर उपस्थिति के बींच समर्थकों में जमकर नारेबाजी के साथ वाहु बाल के प्रदर्शन की खबर हैँ । कार्यक्रम से पहले मेमू के संचालन का श्रेय लेने के लिए सोशल मीडिया पर चले वाक् – युद्ध के बाद दोहरीघाट की सड़को को शक्ति प्रदर्शन मे देखा गया। एके शर्मा जिंदाबाद, राजीव राय जिंदाबाद की नारे के बींच जनता मेमू के संचालन के असली हकदार को टटोलते देखा गया ।

बताते चाले ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की ओर से भी मेमू के संचालन के संदर्भ में दौड़ाए गए पत्रों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता के बीच खुद को विकास पुरुष साबित करने की कोशिस की गई तो वही पर पर घोसी सांसद राजीव राय के द्वारा भी मेमू के संचालन के लिएरल मंत्रालय तक दौड़ाए गए पत्रों को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेमू को दोहरीघाट से संचालित कराने में अपनी भूमिका से जनता को बताया जा रहा था ।

इस मेमू के संचालन में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करते हुये सोशल मिडिया पर जिस तरह का वाक् युद्ध सार्वजनिक था , वही सोमवार को मेमू के उद्घाटन दौरान भी देखने को मिला।

जहाँ ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा अपने समर्थकों के साथ दोहरीघाट की सड़को पर वाहु बाल के प्रदर्शन में देखे गए तों सांसद राजीव राय और उनके समर्थकों को भी वाहु बाल के प्रदर्शन में शामिल देखा गया।

Advertisement

फिलहाल बहुत बल के प्रदर्शन के बींच धक्का मुक्की को छोड़ दिया जाये तों कही कोई बड़ी अप्रिय घटना की सुचना नहीं मिली। उद्घाटन सम्पन्न हुआ, संचालन में किसकी कितनी भागीदारी रही जनता आंकलन लगा चुनाव में परिणाम देने के मूड में देखी गई।

 सांसद ने कार्यक्रम में नहीं आने देने पर सार्वजनिक रूप से जताई आपत्ति 

वाक् युद्ध को देखते हुए पुलिस भी कार्यक्रम संभावित अनहोनी को लेकर परेशान रही। सांसद राजीव राय ने मेमू के उद्घाटन के दौरान सम्बोधन में अपने राजनितिक कार्यकर्ताओ से अनुसाशन में रहने की बार बार अपील करते हुए खुद को कार्यक्रम से भाजपाइयों के द्वारा रोके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई गई।

पुलिस भी पैतरा बदलती रही 

मेमू उद्घाटन के दौरान पुलिस भी भाजपा सपा में बटी रही, कही भाजपा के लोगो को आड़े हाथों ले रही थी तों कही सपाइयो को. समाजवादी सुजीत सिंह को लेकर पुलिस का आक्रमक रवाइयां एक बड़ी बानगी बनते देखा गया। बहरहाल कुर्सी जहाँ की तहा पुलिस भी मौके हट गई और भाजपाई और सपाई भी, लेकिन जो चर्चाये शुरू हुई उसका असर आने वाले चुनावों में देखने को मिल सकता हैँ, से इंकार नहीं हैँ।

नहीं पहुचे भाजपा के कद्दावर 

पूर्व विधायक विजय राजभर और मंत्री दारा सिंह चौहान ने मेमू के इस उद्घाटन समारोह से से दुरी बनाई रखी। पूरे कार्यक्रम ये दोनों नेता कार्यक्रम मे शिरकत करतें नहीँ दिखाई दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here