कार से दो लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद

0
4

 

 

सिलीगुड़ी। विधानसभा चुनाव-2026 के बीच नाका चेकिंग के दौरान जलपाईमोड़ इलाके में चुनाव आयोग की स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) टीम ने एक कार से दो लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए।

जानकारी के अनुसार, देर रात नाका तलाशी के दौरान पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने चंपासाड़ी निवासी व्यवसायी प्रशांत बर्मन की गाड़ी को रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान वह रकम के स्रोत का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद पैसे को जब्त कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रशांत बर्मन गाजोलडोबा से अपने घर लौट रहे थे। हालांकि, नकदी के स्रोत और उपयोग को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाने पर कार्रवाई की गई।

Advertisement

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना वैध दस्तावेज के पचास हजार रुपये से अधिक नकद लेकर यात्रा नहीं कर सकता। इससे अधिक राशि होने पर उसका वैध प्रमाण देना अनिवार्य होता है।

फिलहाल जब्त की गई राशि को जांच के लिए भेजा गया है और संबंधित व्यक्ति को मॉनिटरिंग टीम के सामने पेश होने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही रकम वापस की जाएगी, अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद चुनाव आयोग और पुलिस टीम ने निगरानी और सख्त कर दी है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here