गरीबी नहीं गरीबों को मिटाना चाहती है भाजपा सरकार: अजय राय

0
2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ. अनिल जय हिन्द ने बुधवार को लखनऊ के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि योगी सरकार ने दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, हालात इतने भयावह हैं कि दलित अब इस सरकार में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

श्री राय ने कहा कि अभी दो दिन पहले भदोही में जसलाल सरोज को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबी नहीं बल्कि गरीबों को ही मिटा देना चाहती है, मगर कांग्रेस प्रतिबद्ध है दलितों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए। हम 13 मार्च 2026 को सिर्फ सामाजिक परिवर्तन दिवस मनाएंगे नहीं बल्कि इसे पूरी तरह अमल में लाएंगे और बाबा साहब और कांशीराम के सामाजिक न्याय के सपने को पूर्ण करेंगे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल जय हिन्द ने कहा कि कांशीराम की जयंती को कांग्रेस पार्टी सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। हम आगामी 13 मार्च को एक वृहद कार्यक्रम कर कांशीराम के विचारों को आगे ले जाएंगे और उनके सपने का भारत बनाऐंगे। यह कार्यक्रम एआईसीसी ओबीसी एवं एससी विभाग एवं उप्र कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

जय हिन्द ने कहा कि सामाजिक न्याय की जो लड़ाई बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने लड़ी, जो लड़ाई कांशीराम साहब ने लड़ी वही लड़ाई आज न्याय योद्धा हमारे राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं। यह अलग बात है कि यह कायर सरकार उन पर हर बार एक नई एफआईआर कर उन्हें डराने का प्रयास करती है, मगर यह लोग यह नहीं जानते है कि राहुल गांधी सूर्य हैं और काले बादलों से भी सूर्य की चमक नहीं रूकती।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here