अमित शाह के बाद शिवराज सिंह चौहान से मिले केशव प्रसाद मौर्य

0
5

 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मंगलवार देर रात भेंट की। उसके बाद बुधवार को केशव प्रसाद मौर्य ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की है।

उप मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित से भेंट की अपनी फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि नई दिल्ली में नक्सल-मुक्त भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाले हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही, विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here