राजद नेता के दावत-ए- इफ्तार में टूटी मजहब की दीवार,हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने की शिरकत

0
6

फारबिसगंज। फारबिसगंज के जुम्मन चौक स्थित राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वाहिद अंसारी की ओर से गुरुवार को दावते इफ्तार का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने दावते इफ्तार में अपनी भागीदारी दी।सैकड़ों की संख्या में कतारबद्ध होकर रोजेदारों ने अपना रोजा खोला और देश में अमन शांति के लिए दुआ की।

दावते इफ्तार में शिरकत करने वालों में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम,राजद जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नरपतगंज विधानसभा प्रभारी मनीष यादव,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव इंजीनियर आयुष अग्रवाल,राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे,जदयू नेता रमेश सिंह,मूलचंद गोलछा,अरुण यादव,अनवर राज उर्फ बबलू अनवर, संजय कुमार डब्लू, टनटन गुप्ता,मो.ग़ालिब आजाद सहित बड़ी संख्या में लोग शॉमिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here