उत्तरप्रदेश में लाइफ सेवियर फाउंडेशन के मनीष साह हुए सम्मानित

0
5

 

 

अररिया । रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिले की चर्चित संस्था लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार को उत्तरप्रदेश के दुद्धीनगर में बीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।।प्रगति फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में देश विदेश के 50 अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।।

ब्लड मैन के नाम से लोकप्रिय लाइफ सेवियर फाउंडेशन बिहार के अध्यक्ष मनीष साह को कैनाल मैन के नाम से प्रसिद्ध लुंगी भुईया तथा सीबीआई इंस्पेक्टर डॉ संयुक्ता आचार्या ने संयुक्त रूप से मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना किया।

 

Advertisement

उल्लेखनीय हो कि संस्था लाईफ सेवियर फाउंडेशन बिहार 2018 से अभी तक दर्जनों से ज्यादा रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब पांच हजार से ज्यादा मरीजों को ब्लड उपलब्ध करा चुकी है।। इस संस्था को देश विदेश सहित बिहार राज्य के कई जिलों में सम्मानित किया जा चुका है।।इस संस्था द्वारा प्रतिवर्ष फारबिसगंज में रक्तदान महोत्सव का आयोजन करती है, जिसमें सैकडो महिला पुरुष रक्तदाता उस महोत्सव का हिस्सा बनते है। संस्था उन्हें सम्मानित भी करती है।।

संस्था अध्यक्ष मनीष साह ने यह सम्मान उन सभी रक्तदाताओं को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार देव तुल्य रक्तदाता है,जिनकी वजह से संस्था जरूरतमंदो को निरंतर खून मुहैया करा रही है।

वही उत्तर प्रदेश स्थित सोनभद्र के दुद्धीनगर तहसील में मिले इस सम्मान पर युवा व्यवसायी विजय प्रकाश, कोषाध्यक्ष रजत रंजन,डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ संजीव यादव,डॉ अतहर, सचिव आदित्य भगत,अस्पताल प्रबंधक प्रवीण यादव,संजय तालुकदार, मुखिया दिलिप पासवान, दिवाकर पासवान, नीरज पासवान,लक्ष्मी रंजन, संतोषी भगत, रचना सिंह, नवल राही, अनुपम सागर, विधान साह, पल्लव सिंह सुमन सौरव, मिंटू साह, रितेश राणा, आदित्य सिंह,पवन साह आदि ने बधाई देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here