गौ माता रक्षा की मांग दबा रही सरकार : अविमुक्तेश्वरानंद

0
6

वर्तमान सरकार सनातन धर्म के नाम पर कर रही छलावा : अविमुक्तेश्वरानंद

रायबरेली। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से गौ माता की रक्षा की मांग दबाई जा रही है,जिसके लिए अब धर्मयुद्ध की शुरुआत बनारस से शंखनाद के साथ हो गई है और यह लखनऊ तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग 40 दिनों के भीतर की गई थी। 38 दिन बीत चुके हैं और अब केवल दो दिन बचे हैं, जिसके बाद लखनऊ में अगला कदम उठाया जाएगा। शंकराचार्य गौ प्रतिष्ठार्थ यात्रा के क्रम में रविवार को रायबरेली में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने भी सनातन धर्म के नाम पर गौ रक्षा कानून लाने का वादा किया था,लेकिन नौ साल बीत जाने के बावजूद यह कानून लागू नहीं हुआ। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पत्रकारों से कहा कि बहुसंख्यक जनता ने गौ माता की रक्षा के लिए सरकार को वोट दिया, लेकिन यह साबित होता है कि सनातन धर्म के नाम पर केवल छलावा किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार की देर रात रायबरेली पहुंचे थे। वह विधायक मनोज पांडेय के भतीजे यश पांडे के आवास पर रात्रि विश्राम किए। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रायबरेली से शंकराचार्य की यात्रा उन्नाव के लिए प्रस्थान कर गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here