शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या

0
2

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दोघट थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बाहवड़ी गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह बाहवड़ी की पूर्व प्रधान बबली का पति व कुख्यात बदमाश सागर मलिक का चाचा बताया जा रहा है।

बताया गया है कि विवेक उर्फ विक्की दोघट क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका जताई है। इस मामले में बाहवड़ी के पूर्व प्रधान बिजेंद्र के बेटे प्रिंस का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक विक्की के भतीजे सागर ने पूर्व प्रधान देवेंद्र की मुजफ्फरनगर कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओर उसी का बदला लेने के लिए सागर के चाचा विवेक उर्फ़ विक्की की हत्या कर दी गई।

दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर प्रिंस, रजत, लोकेन्द्र और एक महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है। एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है कि हत्या के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here