बांग्लादेश में हत्या के बाद भारत भागे दो आरोपित बनगांव से गिरफ्तार

0
2

कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बांग्लादेश में हत्या और उगाही के मामले में वांछित दो बांग्लादेशी नागरिकों को उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित अवैध रूप से भारत में दाखिल होकर सीमा क्षेत्र में छिपे हुए थे।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बांग्लादेश में गंभीर अपराध करने के बाद दो आरोपित भारत में प्रवेश कर चुके हैं और सीमा के पास छिपकर उचित मौका मिलने पर फिर से बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सात और आठ मार्च की रात बनगांव क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एसटीएफ ने राहुल उर्फ फैसल करीम मसूद (37), निवासी पाटुआखाली (बांग्लादेश) और आलमगीर हुसैन (34), निवासी ढाका (बांग्लादेश) को गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने बांग्लादेश में एक राजनीतिक कार्यकर्ता उस्मान हादी की हत्या की थी। हत्या के बाद दोनों आरोपित मेघालय सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए और अलग-अलग जगहों पर छिपते हुए पश्चिम बंगाल के बनगांव पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, इस संबंध में एसटीएफ मुख्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

Its also news

एयर इंडिया 10 मार्च से नौ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here