मऊ । नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में रविवार को आयोजित “योग एवं शिक्षा संवाद ” कार्यक्रम में बाबा राम देव ने एपस्टिन फ़ाइल में आये लोगो का बिना नाम लिए सीबीएससी और आईसीएससी बोर्ड से पढ़ने वालों पर बिना कुछ कहे, विवादित बयान दे दिया । राम देव ने भारतीय शिक्षा बोर्ड से पढ़े हुए बालक को “ऐपस्टिन फ़ाइल” वाला दुराचारी व्यभिचारी नहीं हो सकने की बात कही। रामदेव के साथ भारतीय शिक्षा बोर्ड भारत के चेयरमैंन डॉक्टर एन पी सिंह भी मौजूद रहे ।
रामदेव जनपद मऊ के लिटिल फ्लावर स्कूल में रविवार को आयोजित योग एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम में आये थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रामदेव ने भारतीय शिक्षा बोर्ड . भारत की प्रसंशा में कहे कि इस परिषद से पढ़ने वाला बालक ऐपस्टिन फ़ाइल वालों के जैसा दुराचारी व्यभिचारी नहीं हो सकता है । ज़ब उनसे सीबीएससी आदि का नाम लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मै किसी बोर्ड की बुराई नहीं करता न करने आया हूँ। मेरे हवाले से कोई अन्य बोर्डो की बुराई करने की खबर नहीं चलाने का आग्रह किया । राम देव यही नहीं रुके उन्होंने भारतीय शिक्षा बोर्ड को छोड़कर शेष सभी बोर्ड को आउट डिटेड भी कहा है। भारतीय शिक्षा बोर्ड अपडेटेड बोर्ड है।




