–
बिजनौर। उत्तर प्रदेश जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र के सिकरौडा , लाहककला, मोहनपुर तथा खैरुल्लापुर समेत कई गांवाें में बीती रात कुट्टू से बनी पकौडी, पूडी व अन्य भोज्य पदार्थ खाने से 30 लोग लाेग उल्टी दस्त के शिकार हाे गए। इन गांवाें में पीड़ित परिवाराें में दहशत में फैल गई । सभी प्रभावितों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रात से ही लाेगाें के बीमार हाेने का शुुरु हुआ सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। फूड पाॅयजनिंग की वजह कुट्टू आटे में मिलावट मानी जा रही है।
नवरात्रि में व्रत दिवस में कुट्टु के आटे से बनी पकाैड़ी व पूड़ी व अन्य भाेज्य पदार्थ खाए जाते हैं। मंडावली थाना क्षेत्र के गांवों में बीती रात, पुरुषाें, महिलाओें व बच्चाें ने कुटू से बनी पकाैड़ी व पूड़ी खायी थी। खाने के बाद लोगों को उल्टी और फूड पाॅयजनिंग के लक्षण महसूस हुए। पीड़ितों में जयप्रकाश (45), उनके बेटे रोहित (15) और बेटी प्रीति (19) शामिल हैं।इसी प्रकार गांव सिकरौदा निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी चंद्रकाली, पुत्र अंश, पुत्री अंशिका, रिया, आराध्य को उल्टियां तथा घबराहट की शिकायत होने पर परिवार में हड़कंप मच गया, राजेंद्र सिंह के भाई राजकुमार की पुत्री सलोनी और अमोली काका की पुत्री मीनू भी उलटी दस्त से पीड़ित है।
इसी गांव के किराना कारोबारी शिव, कल्पना, पत्नी राधिका को भी पीड़ित हैं। इन्हें मंडावली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार गांव खारुल्लापुर निवासी हनी, मां मनोरमा देवी, पुत्र अक्षय, कुणाल और तुषार भी कुट्टू से बना भोजन करने से देर रात बीमार हो गए। इनको सहानपुर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है; , पीड़ितों ने बताया नजियाबाद के मोटा आम क्षेत्र के किराना कारोबारी से कुट्टू का आटा खरीदा था आटे की पकौड़ी, पूडी व अन्य बने सामान खाने से कुछ देर बाद ही तबीयत खराब होने लगी |
इन तीनों का इलाज ओम चौधरी हॉस्पिटल मंडावली में किया जा रहा है। इसी अस्पताल में हरेवली निवासी सपना (25) का भी उपचार चल रहा है, जो कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी खाने के बाद बीमार पड़ गई थीं। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। ग्राम सिकरोड़ा से अंश (17), चांदनी (36), और राजेंद्र की चार बेटियां – अमोली (13), श्रद्धा (10), अनामिका (14), सलोनी (14) तथा कल्पना (रामकुमार की पत्नी) भी कुटू का आटा खाने से बीमार हो गईं। इन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी समीपुर, नजीबाबाद भेजा गया है। कई लोगों का उपचार लाइफ लाइन हॉस्पिटल और सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भी चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी मंडावली राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होते ही आरोपित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बिजनाैर जिले में कूट्टू के आटा खाने से कई मामले फूड प्वाइजनिंग के सामने आये थे लेकिन ठाेस कार्यवाही न हाेने से बार-बार ऐसी घटनायें हाे रही हैं।




