12वीं की छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपित गिरफ्तार

0
5

 

 

गाजियाबाद। थाना निवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर बारहवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण तनाव बना हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। पिता ने बताया कि गांव डबाना निवासी समीर पुत्र निसार का गांव में आना जाना था। इस दौरान उनकी पुत्री से उसकी बातचीत होने लगी। आरोप है कि गुरुवार को युवक घर पर आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का विरोध करने पर मारपीट भी की।

युवक दूसरे समुदाय से संबंध रखता है। शाम के समय घर पर आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित समीर निवासी गांव डबाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here