फर्जी फर्मों से 36 करोड़ की जीएसटी चोरी, कोयला कारोबारी पिता-पुत्र गिरफ्तार

0
6

मीरजापुर। फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने वाले कोयला व्यवसायी पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी।

जीएसटी विभाग की उपायुक्त कनक तिवारी की तहरीर पर 22 दिसंबर 2025 को भदोही के छेछुआ गांव निवासी यज्ञवासिनी सिंह और उनके बेटे स्वतेज सिंह उर्फ राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि दोनों ने बजाज इंटरप्राइजेज और बनारस ट्रेडिंग समेत कई फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी की।

जांच के दौरान पुलिस को तीन और फर्मों की जानकारी मिली, जिनका पंजीकरण कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कराया गया था।

जांच में सामने आया कि बजाज इंटरप्राइजेज और बनारस ट्रेडिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की कर चोरी की गई, जबकि अन्य फर्मों के जरिए कुल मिलाकर करीब 36 करोड़ रुपये की जीएसटी हेराफेरी की गई।

Advertisement

देहात कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि पिता-पुत्र ने कुल पांच फर्जी फर्म बनाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की। दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here