
Debendra Pradhan Dies: वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता देबेंद्र प्रधान का सोमवार (17 मार्च) को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली
Debendra Pradhan Dies: देबेंद्र प्रधान के बेटे धर्मेंद्र प्रधान केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं
Debendra Pradhan Dies: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान का सोमवार (17 मार्च) को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता प्रधान ने 1998 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में काम किया। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता हैं। देबेंद्र प्रधान का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था, जहां उन्हें सीने में दर्द के कारण भर्ती कराया गया था।
उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओडिशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देबेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि देबेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे।
सीएम माझी ने कहा, “उन्होंने (देबेंद्र प्रधान ने) 1999 से 2001 तक केन्द्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी कार्य किए जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया।”
माझी ने कहा कि देश और राज्य ने देबेंद्र प्रधान के रूप में एक प्रतिष्ठित लोक सेवक खो दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके बेटे से भी बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देबेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
पटनायक ने कहा, “डॉ. प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति और लोकप्रिय राजनेता खो दिया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
साधारण पृष्ठभूमि में जन्मे देबेंद्र प्रधान ने राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह एक गतिशील और प्रभावशाली नेता के रूप में ख्याति अर्जित की। राजनीति में कदम रखने से पहले वे पेशे से डॉक्टर थे। यही वह पेशा था जिसने जन कल्याण और शासन के बारे में उनकी गहरी समझ को आकार दिया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।



