मऊ। थाना कोपागंज के बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सार्वजनिक जमीन मे चिकित्सकों के यूनिफार्म मे आधा दर्जन से अधिक ब्यक्तियो के द्वारा जेसीबी के माध्यम से लाशो को जमीन के हवाले करने की वायरल हुई वीडियो को लेकर जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र गोयल ने मामले की जानकारी पुलिस महानिदेशक तक पंहुचा दी है । जीतेन्द्र ने डीजीपी के वाट्सऐप नंबर के माध्यम से यह जानकारी उन तक पहुंचाई है।
जीतेन्द्र ने खरी दुनिया से बातचीत मे बताया कि बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास चिकित्सकों के ड्रेस मे अज्ञात लोगो के द्वारा जेसीबी के माध्यम से लाशो को सार्वजनिक जमीन मे गाड़ने के कृत्य को उन्होंने देखा और लाशो को गाड़ रहे लोगो जीतेन्द्र ने लाशो के बारे मे जानकारी भी लेनी चाही लेकिन लाशो को गाड़ने में जुटे लोग जानबूझकर जानकारी नहीं दिए । लाश किसकी है , उनके हाथ आई कहा से, आदि सवालों का जीतेन्द्र गोयल को ज़ब जानकारी नहीं मिली तो गोयल ने वाट्सऐप के माध्यम से डीजीपी आदि को जानकारी दी।
समाचार दिए जाने तक खरी दुनिया के पास मऊ पुलिस के द्वारा किसी कार्यवाही की जानकारी हाथ नहीं लगी है जबकि 12घंटे से अधिक का समय बीत गया है ।
इसे भी पढ़े
मऊ मे जेसीबी से खुदाई कर जमीन के हवाले करते लाशो का वीडियो हुआ वायरल




