अब ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

0
6

 

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। पहले यह फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की पुष्टि की। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी एकता कपूर ने संभाली है।

‘वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) के सहयोग से किया गया है। फिल्म की शूटिंग मध्य भारत के घने जंगलों में की गई है और इसकी कहानी गुप्त मंदिरों व प्राचीन लोककथाओं पर आधारित बताई जा रही है। थिएटर रिलीज के बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here