गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

0
3

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में गैंग रेप पीड़ित किशोरी ने कमरे के अंदर बांस की बल्ली में दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17वर्षीय किशोरी ने रात कमरे के अंदर बास की बल्ली में दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सोमवार को सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। किसी तरह परिजन दरवाजा खोलकर कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने बताया कि किशोरी का परिवारिक फूफा और पारिवारिक भाई दोनों लोग घर आते थे। दो साल पहले दोनों लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। घटना के छह माह बाद जब उसे पेट में दर्द हुआ तब पता चला कि वह गर्भवती है। मृतका के पिता ने दो आरोपियों के परिजनों को बुला कर कहा कि रिश्तेदारी का मामला है। उसकी बेटी से शादी कर ले। परिजनों ने मना कर दिया। इस पर पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दिया था। आठ माह पहले किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म देने के तीन दिन बाद बच्चे की भी मौत हो गई थी। बच्चे का भी पोस्टमार्टम कराया गया था। दोनों आरोपित जेल से छूट आए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि दोनों आरोपित उस पर सुलह होने का दबाव बना रहे थे। उसने मना कर दिया। किशोरी ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है।

उधर थानाध्यक्ष गिरवां सुरेश सैनी का कहना कि सुलह वाली बात उनके सामने नहीं आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here