मऊ। थाना मुहमदाबाद पुलिस ने ससुराल मे रह रही एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगो के द्वारा लाठीडंडे से पीटने के बाद सुबह 11 बजे से बैठाये जाने की खबर हैं। पुलिस विवाहिता के शरीर पर पड़े चोट के निशान की अनदेखी कर मेडिकल नहीँ करवा रही हैं और विवाहिता पर ससुराल छोड़ने का दबाव बनाये जाने की खबर हैं।
विवाहिता रानी ने खरी दुनिया के मोबाइल नम्बर पर रिंग कर आप बीटी घटना की जानकारी देते हुए मुहम्मदाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। विवाहिता के अनुसार उसके उसके ससुर और पति ने बांस की कच्ची कईन से मारा गया, वह खडे होने मे असमर्थ हैं।
थाने की पुलिस ने विवाहिता जानबूझकर मेडिकल नहीं करा. रही हैं और उसको ससुराल छोड़ने के लिए कह रही हैं। विवाहिता ने अपने रख रखाव के लिए अदालत मे मुकदमा कर रखा हैं, इससे ससुराल पक्ष परेशान हो कर उसको मारे हैं।
मैंटिंनेंस के मामले मे माननीय उच्च न्यायालय से डायरेक्शन भी हैं, को देखते हुए ससुराल पक्ष विवाहिता से फ़ौकदारी आमादा हैं और थाने की पुलिस विवाहिता के ससुराल पक्ष का पक्ष ले रही हैं। विवाहिता गांव सोनजान की रहने वाली है ।
इंस्पेक्टर ने नहीं उठाया मोबाइल
इस मामले को लेकर ज़ब खरी दुनिया ने थाने के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क किया गया तो, इंस्पेक्टर ने मोबाइल रिसीव नहीं किया
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राघवेद्र ने दी जानकारी
विवाहिता के अधिवक्ता राघवेद्र त्रिपाठी ने खरी दुनिया को सर्वप्रथम मामले की जानकारी दी. सुचना के बाद पीड़िता ने खरी दुनिया को मोबाइल पर आपबीती बयान किया है । मामले में ज़ब खरी दुनिया ने इंस्पेक्टर के मोबाइल नम्बर पर रिंग किया तो इंस्पेक्टर ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।




