पानीपत: परीक्षा में कम अंक आने पर छात्र ने लगाई फांसी

0
3

Fa

 

पानीपत। परीक्षा परिणाम में कम अंक आने के कारण मानसिक तनाव में आए एक छात्र ने फांसी का फंदा लगा लिया। इलाज के दौरान छात्र ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यहां के एक निजी अस्पताल में गन्नौर के 11 वीं कक्षा के छात्र यश की इलाज के दौरान माैत हाे गई। बताया जा रहा है कि केमिस्ट्री विषय में कम अंक आने से यश काफी हताश था, जिसके चलते उसने शनिवार की शाम आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, गन्नौर के रहने वाले यश को 11 वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उम्मीद से कम नंबर मिले, खासकर रसायन विज्ञान में अंक कम आने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था।

परिजनों के अनुसार, रिजल्ट आने के बाद से ही वह गुमसुम और हताश रहने लगा था। हताशा में आकर यश ने शनिवार शाम को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत उसे नीचे उतारा। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद गन्नौर से पानीपत के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पानीपत के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने यश को वेंटिलेटर और लाइफ सपोर्ट पर रखा, लेकिन उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंततः उसने रविवार को दम तोड़ दिया। यश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here