
सेना के उप प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल नोबल थंबुराज, जीआईएस पाठ्यक्रमों में टॉप करने पर गायत्री हुड्डा को बधाई देते हुए। फाइल फोटो
हरियाणा विधानसभा में बुधवार को HCS अधिकारी गायत्री हुड्डा का नाम गूंजा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा को घेरने के लिए मंत्री कृष्ण बेदी ने गायत्री को उनके भतीजे की बेटी बताया है। कांग्रेस राज में भर्ती हुए HCS अफसरों की लिस्ट पढ़कर सुन
.
भूपेंद्र हुड्डा ने सदन में मंत्री कृष्ण बेदी को चैलेंज भी किया था कि वे इसे साबित करके दिखाएं। हुड्डा ने कहा कि वे 5 भाई हैं, इनमें से किसी के भी बेटे का नाम राजेंद्र नहीं है। बेदी ने साल 2013 में हुई HCS भर्ती को पर्ची-खर्ची का नतीजा बताते हुए तीन नामों को कोट किया।
असल में, गायत्री हुड्डा हिसार जिले के खोखा खरकड़ी गांव की बेटी हैं। उनके पिता राजेंद्र हुड्डा राई स्पोर्ट्स स्कूल के डायरेक्टर रहे हैं। गायत्री के पति प्रदीप अहलावत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं।
राजेंद्र हुड्डा ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा-‘पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोई रिश्ता नहीं, सिर्फ गोत्र कॉमन है। हमारी निकास भी सांघी गांव से नहीं है। बेटी गायत्री मेहनत से सेना में अफसर रही। फिर हरियाणा सिविल सर्विस में अफसर बनी। तीनों बेटियां अफसर हैं।
उधर, इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि मंत्री बेदी से चूक हुई। अध्य्यन में कमी रह गई, नाम के कारण कंफ्यूजन हो गया था।
एचसीएस अधिकारी गायत्री अपने पिता राजेंद्र हुड्डा (दाएं) व पति प्रदीप अहलावत के साथ।
ओटीए चेन्नई में 400 से अधिक कैडेटों में से शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के लिए उन्हें पदक सौंपते हुए कमांडेंट।
अब जानिए कौन हैं गायत्री हुड्डा…
- आर्मी बैकग्राउंड की पहली महिला अफसर : गायत्री हुड्डा हरियाणा की पहली महिला HCS अधिकारी हैं, जो आर्मी बैकग्राउंड से हैं। वे आर्मी में मेजर के पद पर तैनात रहीं हैं। गायत्री हुड्डा की शादी डीघल गांव निवासी प्रदीप अहलावत के साथ हुई। जिनका BJP के साथ साल 2004 से जुड़ाव है।
- स्पोर्ट्स स्कूल राई की स्टूडेंट : गायत्री हुड्डा की स्कूली शिक्षा स्कूली शिक्षा स्पोर्ट्स स्कूल राई से हुई। स्कूल में 10वीं और 12वीं (नॉन मेडिकल स्ट्रीम) में टॉपर रही हैं। उसके बाद एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में टॉपर में रहीं।
- साल 2006 में पाया शॉर्ट सर्विस कमीशन : मार्च 2006 में एक शॉर्ट सर्विस कमीशन के रूप में भारतीय सेना की इंजीनियर कोर में शामिल हुई। ओटीए चेन्नई में 400 से अधिक कैडेट्स में से शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के लिए सेना शिक्षा पदक और कोर ऑफ इंजीनियर्स पदक से सम्मानित किया गया। सेना मुख्यालय दिल्ली में कोर ऑफ इंजीनियर्स और मिलिट्री इंटेलिजेंस में सेवारत रहीं।
- साल 2013 में HCS में हुआ चयन: पांच साल तक आर्मी में बतौर मेजर रहने के बाद गायत्री हुड्डा का हरियाणा सिविल सर्विस में चयन हो गया। जिसके बाद से वह हरियाणा के सात जिलों में अब तक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोविड के दौरान उन्हें ओएसडी सीएम ऑक्सीजन प्रबंधन का प्रभार भी सौंपा गया था। वर्तमान में हरियाणा रोडवेज के गुरुग्राम डिपो में GM हैं।
ओटीए चेन्नई में 400 से अधिक कैडेटों में से शैक्षणिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कैडेट के लिए सेना शिक्षा पदक और कोर ऑफ इंजीनियर्स पदक मिले।
गायत्री हुड्डा के ससुराल की राजनीतिक पृष्ठभूमि…
- BJP के प्रदेश प्रवक्ता हैं पति प्रदीप अहलावत : हरियाणा की एचसीएस अधिकारी मेजर गायत्री हुड्डा के पति प्रदीप अहलावत भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। साल 2004 से उनका जुड़ाव भाजपा से हैं। कैप्टन अभिमन्यू ने जब रोहतक लोकसभा से भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा तो प्रदीप सक्रिय तौर पर भाजपा में थे। चुनाव से ठीक पहले हुए एक विवाद के कारण पुलिस ने हिरासत में लिया था। कैप्टन अभिमन्यू ने थाने में धरना देकर इन्हें रिलीज करवाया था।
- NRI सैल के रहे चुके अध्यक्ष : प्रदीप अहलावत प्रदेश प्रवक्ता से पहले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विदेश सपंर्क विभाग के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदीप अहलावत ने साल 2016 में जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 12 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजय हासिल की थी।
- ससुर रहे चेयरमैन व सरपंच : प्रदीप अहलावत के पिता एवं गायत्री हुड्डा के ससुर आनंद सिंह चेयरमैन डीघल गांव के सरपंच रह चुके हैं। आनंद सिंह कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी संयुक्त रोहतक के दौरान रहे हैं। उन्होंने कॉपरेटिव बैंक व शुगर मिल निदेशक के 8 चुनावों में सर्वसम्मति से उनका निर्वाचन हुआ है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम नायब सैनी के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत।
———————-
ये खबर भी पढ़ें….
विधानसभा में CM के लंबे भाषण से कांग्रेसी हुए परेशान:विधायक कादयान और बत्रा ने सीट पर पहुंचकर रुकने को कहा, मंत्री नरबीर बोले-डबल सेंचुरी हो गई
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का चौथा दिन हंगामेदार रहा। शुरुआत में कांग्रेस नेताओं ने हाउस अरेस्ट करने का मुद्दा उठाया। हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं की फोटो भी लहराई। महीपाल ढांडा ने पलटवार करते हुए कहा कि आप सदन में सिर्फ गुलछर्रे उड़ाने आते हो। इसके बाद कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)



