सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत

0
4

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के दासपुर थाना अंतर्गत खानजापुर इलाके में मंगलवार शाम मारुति कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृत बच्चे का नाम रीतम दोलई है, जो भगवतीपुर का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, रीतम अपने ताऊ परिमल दोलुई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर खानजापुर शीतला मंदिर के पास डोल उत्सव देखने गया था। जैसे ही वह सड़क किनारे बाइक से उतरा, तभी रानीचक की दिशा से तेज रफ्तार मारुति कार ने उसे कुचल दिया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों और पंचायत सदस्य समीर बाग की मदद से घाटाल के निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने कुरनी पोल के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपित चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

खबर लिखे जाने तक दासपुर थाने की पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर यातायात सामान्य करने का प्रयास कर रही थी। स्थानीय लोग सड़क पर वाहन गति नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here