अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 19 मवेशी बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

0
6

 

कटिहार। कटिहार पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 19 मवेशी बरामद किए हैं और 4 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला पोठिया थाना का है, जहां पुलिस ने एक पिकअप में लदे 11 मवेशी के साथ 3 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए कुसियारी गाँव की ओर जा रही है। पुलिस ने कुसियारी गाँव के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया और पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में 11 मवेशी लदे हुए थे, जिन्हें क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

गिरफ्तार पशु तस्करों में मो. तबरेज आलम, मो. जैदुल, और सैदुर रहमान शामिल है। ये सभी कटिहार जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने पिकअप और मवेशी को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

दूसरा मामला सेमापुर थाना का है, जहां पुलिस ने एक पिकअप में लदे 8 मवेशी के साथ 1 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए मधुरा ढ़ाला की ओर जा रही है। पुलिस ने मधुरा ढ़ाला के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया और पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप में 8 मवेशी लदे हुए थे, जिन्हें क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

Advertisement

गिरफ्तार पशु तस्कर नजमुल हक है। वह कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने पिकअप और मवेशी को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जो भी इसमें शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here