Breaking News

IPS पियूष मॉर्डिया को वाराणसी जोन की कमान, हर्ष मे मऊ

(ब्रह्मा नंद पाण्डेय)

मऊ( खरी दुनिया)। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले मे पुलिस अधीक्षक रहे पीयूष मॉर्डिया को शासन द्वारा वाराणसी जोंन् को संभालने की जिम्मेदारी से नवाजे जाने की फैली खबर से वुद्धिजीवियों मे खुशी की लहर है। मऊ के बाद कई जनपद, मंडल को संभालते हुए मोर्डिया जी वर्ष २०१२ मे डी आई जी, वर्ष २०१६ मे आईजी वर्ष २०२३ मे एडीजी बने।


बतौर आईपीएस पियूष मॉर्डिया से खरी दुनिया के संवाददाता की मुलाक़ात जनपद मऊ मे पदासीन होने के बाद हुई थी। उस समय संवाददाता एक् समाचार एजेंसी के संवाददाता थे। न्यायप्रिय और कर्तब्यनिष्ठ “आईपीएस” पीयूष मॉर्डिया जी ने अपने मऊ कार्यकाल के दौरान कई चुनौतियों को बड़े सहज भाव से नियंत्रित किया था।

थाना सराय लखनसी के ताजोपुर गाव मे हुए गोली कांड मे आरोपियों की गिरफ्तारी मे पियूष मॉर्डिया साहब ने बड़ी ईमानदारी से कर्तब्यो का निर्वहन किया था।

इनकी सतर्कता के कारण इलाके मे बड़ी वारदात पर नियंत्रण पाया गया था। इस घटना मे करीब करीब 3 दर्जन लोग प्रभावित हुए थे। पीयूष मॉर्डिया जी को वाराणसी जोन की कमान मिलते ही जनपद के बुद्धिजीवियों मे हर्ष का वातावरण है। लोग उनके कार्यकाल को याद कर फुले नहीं समा रहे है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.