
Iran-Israel war : इससे पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे थे। इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम संदेश जारी किया
Israel-Iran War: ईरान-इजरायल में भीषण जंग की शुरुआत हो गई है। (प्रतिकात्मक तस्वीर)
ईरान-इजरायल में भीषण जंग की शुरुआत हो गई है। वहीं अब ईरान ने इजरायल पर भयंकर जवाबी हमला किया है। ईरान ने इजरायल पर कई बैलेस्टिक मिसाइल दागी हैं। इस हमले की जानकारी देते हुए इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने सोशल मीडिया पर बताया कि, कुछ समय पहले ईरान की ओर से इजरायल की दिशा में दागी गई मिसाइलों का पता लगाया गया है। सेना के अनुसार, खतरे को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित इलाकों में लोगों के मोबाइल फोन पर सतर्कता से जुड़े निर्देश भी भेजे हैं।
Israel Defense Forces tweets, “A short while ago, the IDF identified missiles launched from Iran toward Israel. Defensive systems are operating to intercept the threat. In the past few minutes, the Home Front Command has sent a precautionary directive directly to mobile phones in… pic.twitter.com/VNLEfDx9Q0
— ANI (@ANI) February 28, 2026
ईरान ने इजराइली हमले के जवाब में मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला करना शुरू कर दिया है। कतर और बहरीन के बाद ईरान ने UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला किया है। UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस का नाम अल दाफ्रा एयर बेस है।
ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने तेहरान छोड़ दिया है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। वहीं, रॉयटर्स और न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का मुख्य निशाना ईरानी अधिकारी थे।
बता दें कि इससे पहले इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे थे। इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि इजरायल और अमेरिका ने ईरान में मौजूद “आतंकवादी शासन” से पैदा हुए खतरे को खत्म करने के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई ईरानी जनता को अपना भविष्य खुद तय करने का मौका दे सकती है। नेतन्याहू ने जोर देते हुए कहा कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजरायल में कई धमाके की आवाज सुनी गई है। इजरायल ने अपने एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट कर दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।



