गौशाला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : जांच में जुटी पुलिस

0
4

 

 

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने देर रात गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साेमवार को काम करने वाला कर्मचारी जब वहां पहुंचा तो उसने युवक को लोहे के एंगल से फंदे के सहारे लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिठूर के बाकरगंज क्षेत्र निवासी चोखेलाल किसान हैं। उन्होंने बताया कि उनके दूसरे नंबर के बेटे प्रकाश की दो वर्ष पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। वहीं अब उनके 35 वर्षीय बेटे राकेश ने भी आत्महत्या कर ली। परिवार में अन्य बेटों में महेश, दिनेश और सुरेश शामिल हैं।

बड़े बेटे सुरेश ने बताया कि राकेश बिठूर के महाराज घाट स्थित गौशाला में काम करता था और अधिकतर वहीं रहता था, जबकि बीच-बीच में घर भी आता था। रविवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। अत्यधिक नशे में होने के कारण पिता ने उसे डांटकर घर से भगा दिया।

Advertisement

गौशाला में काम करने वाला गोपाल जब वहां पहुंचा तो उसने राकेश को फंदे से लटका पाया। इसके बाद उसने केयरटेकर विपिन को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here