कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, परिजनाें ने लगाया हत्या का आराेप

0
6

कानपुर। उत्तर प्रदेश कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पड़ताल में शुरु कर दी है।

कानपुर देहात के शिवली के रहने वाले मनीष ने बताया कि उनकी बहन सोनी (25) की शादी साल 2020 में महाराजपुर के रहने वाले ई-रिक्शा चालक भानू पाल के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे अभिषेक और अनुप्रिया हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली 11 लाख रुपये और पल्सर बाइक की मांग को लेकर आये दिन बहन को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इसी बीच बुधवार देर शाम सोनी का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here